यात्रा

IRCTC Tour Package: नए साल को बनाएं और खास, बैंकॉक घूमने का सुनहरा मौका; इतना होगा खर्चा

Bangkok Tour Package: नए साल को और खास बनाने के लिए आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के तहत बैंकॉक के मंत्रमुग्ध कर देने वाले आकर्षणों और द्वीपों की आपको सैर करवाई जाएगी। इस इंटरनेशनल पैकेज के तहत 4 रात और 5 दिन तक आप यात्रा का आनंद ले सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package 2024: साल 2025 की शुभ शुरुआत हो इसके लिए आईआरसीटीसी ने इंतजाम कर दिया है। नए साल को और स्पेशल बनाने के लिए आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है जिसके तहत आपको बैंकॉक घुमाया जा रहा है। बैंकॉक घूमने में कितना खर्चा आएगा? नए साल पर कहां घूमने जाएं ऐसे तमाम सवाल हैं जिनके जवाब इस लेख में छिपे हैं। आप अकेले, दोस्तों या फिर परिवार के साथ यात्रा का प्लान बना सकते हैं। इस पैकेज का कोड WMO041A है।

5 दिन और 4 रात का है टूर पैकेज: आईआरसीटीसी ने NEW YEAR SPECIAL TREASURES OF THAILAND WITH GALA DINNER EX MUMBAI नाम से इस पैकेज को लॉन्च किया है। 5 दिन और 4 रात का ये टूर पकैज है जिसमें आपको बैंकॉक में अल्कज़ार शो, टाइगर पार्क, डीजे के साथ गाला डिनर, कोरल आइलैंड टूर, छाओफराया रिवर क्रूज़, सफारी वर्ल्ड और मरीन पार्क घूमने का मौका मिल रहा है।

खास बन जाएगा आपका नया साल: नए साल से ठीक पहले 30 दिसंबर 2024 को मुंबई एयरपोर्ट से काफिला रवाना होगा। बैंकॉक और पटाया में अच्छे होटल में आपके रुकने की व्यवस्था की गई है। ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का सारा खर्चा इस पैकेज में शामिल है। गौर करने वाली बात ये है कि 31.12.2024 को पटाया में डीजे नाइट में फ्री फ्लो के साथ नए साल की आप शुरुआत करेंगे जहां खाने से लेकर ड्रिंक्स तक का खर्चा शामिल किया गया है।

पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी: अगर आप अकेले इस टूर पैकेज का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको 80,200 रुपए देने होंगे। दो और तीन लोगों के लिए प्रति व्यक्ति खर्चा 69,800 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए 8287931625, 9321901805, 7021091258 इन नंबरों पर आप कॉल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article