Shah Rukh Khan King New Poster OUT: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी अपकमिंग मूवी किंग का नया पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है। इस पोस्टर में शाहरुख खान एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। जहां उनके हाथ में बंदूक है तो वहीं उनके मुंह में गुलाब का फूल नजर आ रहा है। अगर आप उनके चारों ओर देखेंगे तो आग ही आग दिख रही है। फिल्म किंग के नए पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये शाहरुख खान के करियर की बिगेस्ट एक्शन मूवी होने वाली है, जिसमें कमाल का एक्शन होगा। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: इमरान हाशमी-सलमान खान के घर की रेकी के थे आदेश, हमले के पीछे थे ये 3 मकसद
फिल्म किंग का पोस्टर शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा है, "आज फिर याद आया... कातिल नहीं, आशिक हूं।" शाहरुख खान ने इस लाइन से कहीं ना कही फैंस को फिल्म किंग की कहानी का अंदाजा दिया है कि वो थिएटर्स में तबाही मचाते क्यों दिखेंगे? जब एक सच्चे आशिक के दिल पर चट लगती है तो वो प्यार की खातिर कुछ भी कर सकता है। फैंस को किंग खान का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है कि वो किंग के नए पोस्टर के नीचे लगातार कमेंट कर रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'Ramayana' के लिए रास्ता छोड़ेगी Godzilla Minus Zero !! इंडिया रिलीज में हो सकती है देरी
Suhana Khan की लॉन्चिंग मूवी है KING
भले ही किंग अब तक शाहरुख खान की वजह से चर्चा में हो लेकिन हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि ये सुहाना खान की लॉन्चिंग मूवी है। किंग के जरिए शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान को लॉन्च करने वाले हैं। फिल्म किंग में अभिषेक बच्चन लीड विलेन के रूप में दिखेंगे। उनके साथ-साथ किंग में जैकी श्रॉफ, सौरभ शुक्ला, अभय वर्मा और राघव जुयाल जैसे कलाकार भी हैं। बॉलीवुड इनसाइडर्स बता रहे हैं कि शाहरुख खान ने किंग में पानी की तरह रुपये बहाया है ताकि उनकी बेटी सुहाना खान को बेस्ट लॉन्च मिल सके।
