बिजनेस

क्रूड में नरमी फिर भी Sensex-Nifty सपाट, क्या बाजार में लौटेगी जान?

भारतीय बाजार पर मंगलवार को मंथली एक्सपायरी का असर साफ दिखा। क्योंकि, मार्केट ब्रेड्थ मजबूत है। लेकिन, इसके बाद भी सेंसेक्स और निफ्टी सहित F&O सेगमेंट के स्टॉक्स व इंडेक्स सपाट या मामूली उतार-चढ़ाव के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Image

शेयर बाजार में मजबूती का ट्रेंड

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 27 अक्टूबर को कारोबार की शुरुआत के बाद उतार-चढ़ाव देखने को मिला। खासतौर पर F&O सेगमेंट के स्टॉक्स और इंडेक्स रेंज बाउंड कारोबार कर रहे हैं।

जबकि, मार्केट ब्रेड्थ में मजबूती बनी हुई है।शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty दोनों दबाव में दिखे। वहीं, जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी नजर आई।

NSE पर कुल 3,204 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 2,571 में खरीदारी और 533 में बिकवाली हो रही है, जो खरीदारी के मजबूत ट्रेंड को दिखाता है।

सेंसेक्स और निफ्टी का क्या है हाल?

सुबह बाजार खुलते ही Sensex-Nifty रेंज बाउंड नजर आए। खासतौर पर निफ्टी पर मंथली एक्सपायरी का असर साफ दिख रहा है, जिसकी वजह से सेंसेक्स भी रेंज बाउंड है।

Sensex 73,577.90 के हाई से 73,210.76 के लो के बीच 367 अंक की रेंज में कारोबार कर रहा है। इसी तरह निफ्टी 22,653.20 के लो और 22,777.25 के हाई के बीच कारोबार कर रहा है।

Smallcap शेयरों में दिखी ज्यादा तेजी

बड़े इंडेक्स और शेयरों में सपाट कारोबार के बावजूद ब्रॉड मार्केट में खरीदारी का मजबूत ट्रेंड देखने को मिला है। सुबह के कारोबार में Nifty Smallcap 100 में 1.79% की तेजी दर्ज की गई। Nifty Smallcap 50 भी 1.67% चढ़ा, जबकि Nifty Midcap 100 में 0.64% की बढ़त रही।

वहीं, सेक्टोरल ट्रेंड की बात करें तो Nifty IT में 1.80% की गिरावट दर्ज की गई। FMCG इंडेक्स 0.27% और Oil & Gas इंडेक्स 0.39% नीचे कारोबार कर रहे थे।

दूसरी तरफ, Nifty Media में 2.36% की तेजी रही। Realty इंडेक्स 1.65%, Pharma 1.57% और Healthcare इंडेक्स 1.29% ऊपर थे। Auto इंडेक्स में 0.89% और PSU Bank इंडेक्स में 0.94% की बढ़त दर्ज की गई।

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत

एशियाई बाजारों में कारोबार के दौरान मिला-जुला रुख रहा। जापान का Nikkei 225 करीब 1.85% और दक्षिण कोरिया का KOSPI 3.78% ऊपर था। वहीं, Hong Kong का Hang Seng 0.38% और Shanghai Composite 0.13% नीचे कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजारों के वायदा संकेतों में भी मजबूती दिखी। Dow Jones Futures 0.28% और S&P 500 Futures 0.70% ऊपर थे।

Crude Oil में नरमी, लेकिन टेंशन बरकरार

कच्चे तेल की कीमतों में मंगलवार सुबह कुछ नरमी देखने को मिली। Brent Crude करीब 114.69 डॉलर प्रति बैरल पर था, जो पिछले क्लोजिंग के स्तर से लगभग 0.97% नीचे था। मोटे तौर पर क्रूड में नरमी से बाजार को राहत मिल सकती है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article