यात्रा

IRCTC Nepal Package: अगस्त में बनाएं नेपाल घूमने का प्लान, आईआरसीटीसी के पैकेज में घूमें काठमांडू और पोखरा

IRCTC Nepal Package: घूमने से लेकर हनीमून तक के लिए नेपाल एक सुंदर देश है। नेपाल भारत का पड़ोसी देश भी है, जहां हर साल लाखों भारतीय घूमने के लिए पहुंचते हैं।आईआरसीटीसी ने अगस्त महीने के लिए नेपाल को लेकर एक खास पैकेज निकाला है, जिसे आप भी बुक कर सकते हैं।

Image

IRCTC Nepal Package: अगस्त में बनाएं नेपाल घूमने का प्लान।

IRCTC Nepal Package: देश से बाहर घूमने के लिए नेपाल आज भी काफी भारतीयों की फेवरेट जगहों में से है। नेपाल भारत का पड़ोसी देश होने के साथ ही कम बजट में घूमने से लेकर हनीमून तक के लिए स्पेशल है। आप यहां साल के किसी भी महीने में आ सकते हैं। फ्लाइट या बॉय रोड आप यहां आसानी से पहुंच पाएंगे। अगर आपका भी मन नेपाल घूमने का है, तो आप अगस्त महीने में आईआरसीटीसी का नेपाल पैकेज अपने लिए बुक कर सकते हैं।

5 रात और 6 दिन का नेपाल पैकेज

आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम INDEPENDENCE DAY SPECIAL NEPAL PACKAGE (WMO018) है। ये पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। पैकेज की शुरुआत 14 अगस्त को मुंबई से होगी। इस पैकेज में आप नेपाल की राजधानी काठमांडू और पोखरा की सुंदर-सुंदर जगह घूम सकेंगे। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का है, जिसमें आप मुंबई से काठमांडू आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे। फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का मिलेगा।

Nepal Package

Nepal Package

पैकेज में 3 रात काठमांडू और 2 रात पोखरा में रहेंगे

नेपाल के इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। मील प्लान में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर मिलेगा, जिसमें आपको वेज/नॉन वेज/जैन खाने का ऑप्शन मिलेगा। इस पैकेज में आप पशुपतिनाथ मंदिर, बौद्धनाथ स्तूप, दरबार स्क्वायर, तिब्बती शरणार्थी केंद्र, स्वयंभूनाथ स्तूप, मनकामना मंदिर, सुरंगकोट, बिन्ध्यबासिनी मंदिर, गुप्तेश्वर महादेव गुफा घूम सकेंगे। पैकेज में एसी डीलक्स कोच से आपको घुमाया और साइट सीन कराया जाएगा। पैकेज में नेपाल से अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड भी साथ में रहेगा। इस पैकेज में आप 3 रात राजधानी काठमांडू और 2 रात पोखरा में गुजारेंगे। साथ ही 60 साल तक के लोगों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। जीएसटी भी इस पैकेज के प्राइस में शामिल है।

नेपाल पैकेज को अकेले बुक करने पर खर्च होंगे 54,600 रुपए

अगर आप नेपाल के इस पैकेज को सिर्फ अकेले के लिए बुक करते हैं, तो आपको 54,600 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर दो लोग इस पैकेज को शेयरिंग कर लेते हैं, तब इस पैकेज की कीमत 46,900 रुपए और तीन लोगों पर पैकेज की कीमत 46,100 रुपए प्रति यात्री है। आप अगर अपने संग बच्चों को ले जाना चाहते हैं, तब पैकेज की प्राइस 44,600 रुपए से 33,500 रुपए के बीच है। आईआरसीटीसी के ऑफिस से आप इस पैकेज को ऑफलाइन और आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आप इस पैकेज को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article