यात्रा

IRCTC Nainital Package: जुलाई में आईआरसीटीसी के इस ट्रेन पैकेज से घूमें नैनीताल, 5 दिन के लिए खर्च होंगे इतने रुपए

Nainital IRCTC Package: आईआरसीटीसी ने नैनीताल के लिए एक शानदार पैकेज निकाला है। इस पैकेज में आप जुलाई महीने में घूमने के लिए नैनीताल अपनी फैमिली, दोस्तों, बीवी-बच्चों और गर्लफ्रेंड के साथ आ सकते हैं। पैकेज में ट्रैवलिंड मोड ट्रेन का रहेगा और साथ ही होटल से लेकर खाना भी इस पैकेज में शामिल है।

Image

IRCTC Nainital Package: आईआरसीटीसी के इस ट्रेन पैकेज से घूमें नैनीताल।

IRCTC Nainital Package: देश में घूमने के लिए अगर आपको हिल स्टेशन आना हो, तो आप बिना सोचे नैनीताल का प्लान कर सकते हैं। उत्तर भारत के लोगों के लिए नैनीताल किसी जन्नत से कम नहीं है। कम बजट में घूमने के लिए भी आप नैनीताल का प्लान कर सकते हैं। अगर एक बार आपने नैनीताल क दीदार कर लिया तो आपको ये हिल स्टेशन इतना पसंद आएगा कि आप हर साल यहां आया करेंगे। नैनीताल घूमने के लिए सिर्फ देश के ही लोग नहीं आते हैं। यहां आपको विदेशी पर्यटक भी दिखाई देंगे। गर्मियों की छुट्टियों से लेकर सर्दी में भी टूरिस्ट यहां आते हैं।

ये भी पढें - आईआरसीटीसी के इस पैकेज से स्कूल फ्रेंड्स संग बनाएं भूटान घूमने का प्लान, देखें ये 3 खास जगह

जुलाई में घूमें उत्तराखंड का ये सुंदर हिल स्टेशन

अगर आप जुलाई के महीने में नैनीताल घूमने का सोच रहे हैं, तो आप यहां कम खर्च में आ सकते हैं। इसके लिए आपको आईआरसीटीसी का नैनीताल वाला पैकेज बुक करना होगा। NAINITAL-THE CITY OF LAKE नाम का ये आईआरसीटीसी पैकेज हर गुरुवार को लखनऊ से शुरू होता है। आप इस पैकेज की बुकिंग 11 जुलाई से कर सकते हैं। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड ट्रेन का रहेगा, जिसमें आप लखनऊ से रेल के माध्यम से काठगोदाम रेलवे स्टेशन तक पहुंचेंगे। काठगोदाम से आगे का सफर आपको बॉय रोड करना होगा।

Nainital Package

Nainital Package

थर्ड एसी का मिलेगा ट्रेन का टिकट

ट्रेन का टिकट थर्ड एसी का मिलेगा और लखनऊ से काठगोदाम आना-जाना ट्रेन से करेंगे। 4 रात और 5 दिन के इस पैकेज में आप 3 दिन नैनीताल में रहेंगे। इस पैकेज में आपको रहने के लिए नॉन एसी रूम मिलेंगे। साथ ही नॉन एसी गाड़ी से आपको काठगोदाम से नैनीताल पहुंचाया जाएगा। बाद में नॉन एसी गाड़ी से नैनीताल की सुंदर-सुंदर जगह घुमाने के साथ ही साइट सीन कराया जाएगा। अगर मील प्लान की बात करें तो आपको होटल में 3 ब्रेकफास्ट और 3 डिनर मिलेगा। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 10 है।

IRCTC के नैनीताल पैकेज की क्या है कीमत ?

अगर आप जुलाई में नैनीताल घूमना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 27,065 रुपए खर्च करने होंग। पैकेज की ये प्राइस सिर्फ एक आदमी के लिए है। अगर आप शेयरिंग पर इस पैकेज को बुक करते हैं, तो दो लोगों के लिए पैकेज की कीमत 14,875 रुपए प्रति यात्री है। इसी तरह तीन लोगों के लिए पैकेज की कीमत 11,675 रुपए है। वहीं अगर आप अपने संग बच्चे लेकर जाते हैं तो 5 साल से 11 साल तक के बच्चे के लिए बेड लेने पर 7,635 रुपए और बेड नहीं लेने पर 7,015 रुपए खर्च होंगे। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आप इस पैकेज को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। वहीं आईआरसीटीसी के दफ्तर जाकर आप इस पैकेज को ऑफलाइन बुक कर पाएंगे।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article