IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'MATA VAISHNODEVI WITH HARIDWAR- RISHIKESH YATRA' नाम से शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज के तहत आपको मथुरा, वृंदावन, माता वैष्णोदेवी के दर्शन के अलावा हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा करने का भी मौका मिल रहा है। 10 दिन की ये ट्रिप (IRCTC Tour package) रहने वाली है।
यात्रा की शुरुआत 14 मई 2026 को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचने से होगी। यहां से यात्रियों को ठहरने की जगह ले जाया जाएगा, जहां कमरों में ठहरने की व्यवस्था रहेगी। थोड़ी देर आराम करने के बाद श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मंदिर के दर्शन करेंगे। रात का भोजन और ठहरने की व्यवस्था मथुरा में ही रहेगी।
अगले दिन ठहरने की जगह से निकलकर सड़क मार्ग से वृंदावन ले जाया जाएगा, जो मथुरा से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर है। यहां श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर के दर्शन करेंगे। दर्शन के बाद यात्रियों को वापस मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन छोड़ा जाएगा, जहां से माता वैष्णो देवी कटरा के लिए ट्रेन यात्रा शुरू होगी। कटरा या जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को ठहरने की जगह ले जाकर कमरों में रुकवाया जाएगा।
माता वैष्णो देवी के दर्शन और यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालु कटरा या जम्मू तवी रेलवे स्टेशन से हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। हरिद्वार पहुंचने पर यात्रियों को ठहरने की जगह ले जाकर आराम कराया जाएगा। इसके बाद मां मनसा देवी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। शाम के समय हर की पौड़ी पर होने वाली भव्य गंगा आरती देखने का अवसर मिलेगा। रात में हरिद्वार में ही ठहरने की व्यवस्था रहेगी।
अगली सुबह श्रद्धालु पवित्र गंगा नदी में स्नान करेंगे। नाश्ते के बाद सड़क मार्ग से ऋषिकेश ले जाया जाएगा, जो हरिद्वार से करीब तीस किलोमीटर दूर है। यहां राम झूला और लक्ष्मण झूला घूमने का मौका मिलेगा। यात्रा पूरी होने के बाद यात्रियों को योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन छोड़ा जाएगा, जहां से वापसी की ट्रेन यात्रा शुरू होगी।
Economy (SL) में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 16,500 रुपए में पड़ेगी। Standard (3AC) में किराया 25,700 वहीं Comfort (2AC) में 33,400 रुपए प्रति व्यक्ति खर्चा आएगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज का कोड SCZBG57 है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों- 9281495843, 8287932229, 9281030739, 9390112758 पर संपर्क कर सकते हैं।
