यात्रा

IRCTC Madhya Pradesh Package: आईआरसीटीसी के कम बजट में करें मध्य प्रदेश की यात्रा, घूमें इंदौर समेत ये 5 शहर

Madhya Pradesh IRCTC Package: आईआरसीटीसी ने मध्य प्रदेश के 5 शहरों को लेकर एक खास पैकेज निकाला है। ये पैकेज पूरे 6 दिन का है, जो 31 अगस्त को शुरू होगा। ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज में यात्रियों को दिया जाएगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आप इस पैकेज को ऑनलाइन बुक कर पाएंगे।

Image

IRCTC Madhya Pradesh Package: आईआरसीटीसी के कम बजट में करें मध्य प्रदेश की यात्रा।

IRCTC Madhya Pradesh Package: घूमने के लिए मध्य प्रदेश में भी काफी ऑप्शंस मौजूद हैं। यहां कई फेमस मंदिर भी हैं, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं। इसके अलावा भी यहां काफी कुछ घूमने के लिए हैं। मध्य प्रदेश के फेमस शहरों में राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर, महेश्वर, मांडू, ओंकारेश्वर, उज्जैन है। देश के कोने-कोने से टूरिस्ट मध्य प्रदेश घूमने के लिए हर साल आते हैं। अगर आप अगस्त के महीने में मध्य प्रदेश आना की सोच रहे हैं, तो आपको आईआरसीटीसी का ये पैकेज जरूर देखना चाहिए।

मध्य प्रदेश को लेकर आईआरसीटीसी का खास पैकेज

आईआरसीटीसी ने मध्य प्रदेश को लेकर जो खास एयर टूर पैकेज निकाला है, उसका नाम JYOTIRLINGA HERITAGE EX CHANDIGARH (NCA11) है। ये पैकेज 5 रात और 6 दिन का है, जो 31 अगस्त को चंडीगढ़ से शुरू होगा। एमपी के इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड प्लाइट का रहेगा, जहां आप चंडीगढ़ से इंदौर आना-जाना इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे।

Madhya Pradesh Package

Madhya Pradesh Package

पैकेज में घूमें इंदौर, महेश्वर, मांडू, ओंकारेश्वर और उज्जैन

आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको इंदौर, महेश्वर, मांडू, ओंकारेश्वर और उज्जैन घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आप 3 रात इंदौर और 2 रात उज्जैन में रहेंगे। वहीं खाने में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर दिया जाएगा। इसके अलावा आपको एसी बस से घुमाया और साइट सीन कराया जाएगा। साथ ही ट्रैवल इंश्योरेंस भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।

आईआरसीटीसी के मध्य प्रदेश पैकेज की कितनी है प्राइस ?

अगर आप इस पैकेज को लेना चाहते हैं, तो अकेले बुकिंग पर आपको 48,600 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोग अगर इस पैकेज को शेयरिंग कर बुक करते हैं, तो उन्हें 36,400 रुपए और तीन लोगों की शेयरिंग में पैकेज की कीमत 34,100 रुपए रखी गई है। अगर आप इस पैकेज में अपने संग बच्चों को भी लेकर जाते हैं, तो इसके लिए 28,900 रुपए से 16,500 रुपए के बीच खर्चा आएगा, जिसमें बच्चों के पैकेज की कीमत उनकी उम्र और बेड लेने या नहीं लेने पर अलग-अलग है। आप इस पैकेज को आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से बुक कर सकते हैं। इसके अलावा पैकेज को बुक करने का एक तरीका ऑफलाइन का भी है, जिसमें आपको आईआरसीटीसी के ऑफिस जाना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article