IRCTC Amritsar Tour Package: पंजाब का अमृतसर स्वर्ण मंदिर के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। ये सिख धर्म के इतिहास से जुड़ा,एक जीवंत शहर है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग अक्सर घूमने का प्लान बनाते रहते हैं। लेकिन अब हर राज्य में रहने वाले लोगों के लिए घूमना बिल्कुल आसान हो रहा है। क्योंकि IRCTC ने हाल ही में अमृतसर के लिए एक टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसकी मदद से आप कम पैसों में अमृतसर की सैर कर सकेंगे। ऐसे में जानिए इस पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारियां।
कब से शुरू होगा पैकेज
IRCTC के इस टूर पैकेज की शुरुआत 31 अगस्त से हो रही है। हर शुक्रवार और शनिवार को ये पैकेज शुरू होगा। इस टूर पैकेज का नाम नई दिल्ली-अमृतसर रखा गया है। इसकी शुरुआत नई दिल्ली से होगी। यह टूर पैकेज 2 दिन और एक रात का होने वाला है।
क्या क्या मिलेगी सुविधा
इस टूर पैकेज में आपको Swarna Shatabdi ट्रेन की चेयर कार में आने जाने का टिकट, रहने के लिए होटल और खाने पीने की सुविधा मिलेगी। इस पैकेज में आपको पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, जलियां वाला बाग, और वाघा बॉर्डर जैसी इन बेहतरीन जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा।
कितनी होगी कीमत
अगर आप अकेले ट्रैवल करना चाहते हैं तो इस टूर पैकेज के लिए आपको 13980 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं अगर आप दो लोगों के साथ ट्रैवल करते हैं तो 8810 रुपये खर्च करने होंगे। जबकि तीन लोगों के साथ ट्रैवल करने पर 7425 रुपये खर्च करने होंगे।
कैसे करें बुकिंग
इस टूर पैकेज की बुकिंग करने के लिए आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। यहां www.irctctourism.com आपको पैकेज से जुड़ी सारी जानकारी मिल सकेगी।
