यात्रा

IRCTC Kerala Package: दिल्ली वालों के लिए आईआरसीटीसी लाया केरल का शानदार पैकेज, घूमें कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी और कुमारकोम

Kerala IRCTC Package: केरल को भगवान का अपना देश कहा जाता है। केरल में घूमने के लिए काफी कुछ है। सितंबर महीने के लिए आईआरसीटीसी ने केरल को लेकर एक खास पैकेज निकाला है, जिसमें आप यहां घूमने के लिए आ सकते हैं। केरल के इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है।

Image

IRCTC Kerala Package: दिल्ली वालों के लिए आईआरसीटीसी लाया केरल का शानदार पैकेज।

IRCTC Kerala Package: भारत में घूमने के लिए दक्षिण भारत के राज्य भी काफी कमाल के है। यहां एक राज्य ऐसा भी है, जिसे भगवान का अपना देश कहा जाता है। भगवान के इस देश वाले राज्य का नाम केरल है। केरल में घूमने के लिए काफी सारे ऑप्शंस मौजूद हैं। यहां आप हर तरह के ऑप्शंस मिलेंगे। देश के साथ यहां कई विदेशी देशों से भी टूरिस्ट आते हैं। अगर आप भी केरल की सुंदर-सुंदर जगह देखना चाहते हैं, तो आप भी यहां आने का प्लान बना सकते हैं।

IRCTC का 5 रात और 6 दिन का केरल पैकेज

अगर आप सितंबर के महीने में केरल आने का प्लान कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी का ये पैकेज आपके बड़े काम आएगा। KERELA AIR PACKAGE EX DELHI (NDA33) नाम का ये पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। पैकेज की शुरुआत 26 सितंबर को दिल्ली से होगी। इस पैकेज में आप कोचीन, मुन्नार, थेक्कडी और कुमारकोम की सुंदर-सुंदर जगहों को देखने के साथ घूम भी पाएंगे। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का दिया गया है, जहां आप दिल्ली से कोचिन आना-जाना विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे।

Kerala Package

Kerala Package

30 है पैकेज में कुल सीटों की संख्या

मील प्लान में आप 4 ब्रेकफास्ट, 1 लंच और 4 डिनर शामिल है। इस पैकेज में बाय रोड आप एसी गाड़ी से ही सफर करेंगे। पैकेज में आप 2 रात कोचिन, 2 रात मुन्नार, 1 रात थेक्कडी और कुमारकोम/अलेप्पी में 1 दिन हाउसबोट में रहेंगे। मुन्नार और थेक्कडी में रहने के लिए नॉन एसी रूम मिलेगा। पैकेज में कुल सीटों की संख्या 30 है। टोल, पार्किंग और सभी तरह के टैक्स इस पैकेज की प्राइस में शामिल है। इसके अलावा यात्रियों को इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

42,900 रुपए से शुरू है पैकेज की प्राइस

अगर आप आईआरसीटीसी के इस केरल वाले पैकेज को बुक करना चाहते हैं, तो अकेले के लिए आपको 57,600 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर दो लोग इस पैकेज को शेयर कर बुक करते हैं, तो उन्हें 44,600 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा तीन लोगों की शेयरिंग पर पैकेज की प्राइस 42,900 रुपए है। आईआरसीटीसी ने बच्चों के लिए पैकेज की प्राइस 40,080 रुपए से 24,900 रुपए के बीच रखी है। अगर आप इस पैकेज को बुक करना चाहते हैं तो आप तुरंत बुकिंग के लिए ऑनलाइन पर जा सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाना होगा। वहीं ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर पहुंचना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article