Nainital Nearby Best Places: नैनीताल की गिनती उत्तराखंड के साथ देश के फेमस हिल स्टेशंस में की जाती है। घूमने के लिए नैनीताल में सबसे ज्यादा उत्तर भारत से पर्यटक यहां आते हैं। यहां आप साल के किसी भी महीने में घूमने के लिए आ सकते हैं। गर्मियों में टूरिस्ट यहां गर्मी से राहत पाने के लिए यहां पहुंचता है। सर्दियों में नैनीताल में जमकर बर्फबारी भी होती है। नैनीताल घूमने के साथ ही हनीमून के लिए भी काफी स्पेशल है। कम बजट में नैनीताल बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। नैनीताल के साथ ही उसके आसपास भी घूमने के कई सारे ऑप्शंस है, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। आज हम आपको नैनीताल के पास घूमने की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।
Best Places Near Nainital: नैनीताल के आसपास घूमने की ये जगह हैं काफी खास।
ये भी पढ़ें- गुरुग्राम से 300 किलोमीटर के अंदर घूमने की ये जगह हैं काफी खास, हॉलिडे से लेकर वीकेंड बनेगा स्पेशल
नैनीताल के आसपास घूमने की बढ़िया जगह (Best Tourist Places Near Nainital)
भीमताल (Bhimtal)
नैनीताल के आसपास घूमने की बढ़िया जगहों में भीमताल सबसे खास है। नैनीताल से यहां की दूरी 20 किलोमीटर है। हनुमान गढ़ी, भीमताल झील और भीमताल झील पर एक्वेरियम भीमताल में घूमने की फेसम जगहों में से एक है। नैनीताल के मुकाबले भीमताल में कम भीड़-भाड़ देखने को मिलती है। भीमताल आप साल के किसी भी महीने में घूमने के लिए आ सकते हैं। हालांकि यहां आने का सबसे बढ़िया समय मार्च से जून और सितंबर से दिसंबर के बीच है।
मुक्तेश्वर (Mukteshwar)
नैनीताल से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुक्तेश्वर एक छोटा सा सुंदर हिल स्टेशन है। अक्टूबर से जून यहां आने का सबसे बढ़िया समय है। यहां से आपको हिमालय के सुंदर-सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं। साथ ही मुक्तेश्वर से नंदा देवी और अलग-अलग चोटियों के मनमोहक नजारे दिखाई देते हैं। खूबसूरत प्रकृति और हरियाली के बीच रहने के लिए मुक्तेश्वर सबसे सही जगह है। मुक्तेश्वर समुद्र तल से 7,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
रामगढ़ (Ramgarh)
नैनीताल के पास घूमने के लिए आप रामगढ़ का प्लान बना सकते हैं। नैनीताल से इस हिल स्टेशन की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। रामगढ़ को कुमाऊं का फलों का कटोरा भी कहा जाता है। रामगढ़ खासतौर से आड़ू, सेब, प्लम, नाशपाती के लिए फेमस है। साथ ही रामगढ़ फोटोग्राफर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। वीकेंड में आप यहां घूमने के लिए आ सकते हैं।
