IRCTC Kashmir Tour Package: भारत में जब भी खूबसूरत पर्यटन स्थलों की बात होती है तो कश्मीर का नाम सबसे पहले आता है। बर्फ से ढके पहाड़, झीलों की शांति, हरे-भरे मैदान और ठंडी हवाएं कश्मीर को सच में 'धरती का स्वर्ग' बनाते हैं। अगर आप भी लंबे समय से कश्मीर घूमने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC ने एक खास एयर टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें कम खर्च में कश्मीर की चार प्रमुख जगहों पर घूम सकते हैं। इस पैकेज की खासियत है कि इसमें आपको आने-जाने के अलावा रहने-खाने, घूमने-फिरने तक की सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। आइए जानते हैं पैकेज की डिटेल्स...
पैकेज की डिटेल
यह टूर पैकेज उन यात्रियों के लिए खास है, जो कम समय में कश्मीर की खूबसूरती का पूरा आनंद लेना चाहते हैं। इस पैकेज का नाम Jewels of Kashmir Ex Amritsar रखा गया है। जिसमें आपको 5 रात और 6 दिन की सैर कराई जाएगी। इस दौरान पर्यटकों को कश्मीर की सबसे लोकप्रिय जगहें जैसे- श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम में पूरी सुविधाओं के साथ घुमाया जाएगा। इस पैकेज का कोड NCA02 तय किया गया है। इस ट्रैवल पैकेज के साथ आप इंश्योरेंस भी दिया जाता है, जिससे यात्रा के दौरान आपको सुरक्षा का भरोसा मिल सके।
फ्लाइट से होगा आरामदायक सफर
IRCTC के इस टूर पैकेज की खास बात यह है कि इसमें यात्रियों को फ्लाइट से यात्रा कराई जाएगी। इस पैकेज की ट्रिप का सफर पंजब के शहर अमृतसर से शुरू होगा। जहां से श्रीनगर तक आने-जाने के लिए फ्लाइट का उपयोग किया जाएगा, जिससे यात्रा आरामदायक और समय की बचत करने वाली बन जाती है। इस पैकेज में ठहरने, स्थानीय ट्रांसफर और दर्शनीय स्थलों की यात्रा जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। इसमें 5 टाइम ब्रेकफास्ट और 5 टाइम डिनर शामिल हैं, जिससे यात्रियों को खाने-पीने की चिंता भी नहीं करनी पड़ेगी।
कितना आएगा खर्च?
अगर इस टूर पैकेज की कीमत की बात करें तो यह अलग-अलग श्रेणियों में उपलब्ध है। इस पैकेज से सफर करने पर सिंगल ऑक्यूपेंसी के लिए आपको लगभग 38,900 रुपये देने होंगे। जबकि डबल शेयरिंग पर करीब 27,730 रुपये का शुल्क प्रति व्यक्ति देना होगा। वहीं यदि आप ट्रिपल शेयरिंग में सफ करते हैं, तो लगभग 26,160 रुपये प्रति का किराया लगेगा। इसके अलावा बच्चों के लिए भी अलग किराया निर्धारित किया गया है, जिससे परिवार के साथ यात्रा करना आसान हो जाता है।
