यात्रा

IRCTC Jannat Package: अगस्त में बनाएं कश्मीर घूमने का प्लान, 6 दिन के पैकेज पर खर्च करने होंगे इतने रुपए

IRCTC Kashmir Package: अगर आप कश्मीर की सुंदर-सुंदर जगहों का दीदार करना चाहते हैं, तो आपके लिए आईआरसीटीसी एक शानदार एयर टूर पैकेज लेकर आया है। 6 दिन के इस एयर टूर पैकेज में आप कश्मीर की 4 शानदार जगह देख पाएंगे। पैकेज 23 अगस्त को कोलकाता से शुरू होगा।

Image

IRCTC Jannat Package: अगस्त में बनाएं कश्मीर घूमने का प्लान।

IRCTC Jannat Package: देश में घूमने के लिए काफी लोगों कश्मीर आना पसंद करते हैं। साल के महीना कोई सा हो, आपको यहां हमेशा पर्यटक नजर आएंगे। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है और यहां घूमने के भी काफी सारे ऑप्शंस मौजूद हैं। काफी कपल्स हनीमून के लिए कश्मीर आना पसंद करते हैं। सर्दियों के मौसम में कश्मीर में भारी बर्फबारी देखने को मिलती है। आईआरसीटीसी भी हर महीने कश्मीर को लेकर तरह-तरह के पैकेज लाता रहता है। अगर आप अगले महीने, यानी अगस्त में धरती के स्वर्ग में आने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है।

IRCTC का 6 दिन का कश्मीर पैकेज

दरअसल आईआरसीटीसी ने अगस्त महीने के लिए कश्मीर को लेकर एक खास पैकेज निकाला है, जिसमें आप धरती के इस स्वर्ग का दीदार कर पाएंगे। आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम KASHMIR-PARADISE ON EARTH (EHA028U) है, जो 5 रात और 6 दिन का है। इस पैकेज की शुरुआत 23 अगस्त को होगी। पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का रहने वाला है, जहां आप कोलकाता से दिल्ली होते हुए श्रीनगर आना-जाना विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट से करेंगे। पैकेज में फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का है।

Jannat Package

Jannat Package

कश्मीर पैकेज में घूमें गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर और सोनमर्ग

कश्मीर के इस एयर टूर पैकेज में आप गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर और सोनमर्ग को कवर करेंगे। इस पैकेज के हर ग्रुप में सीटों की कुल संख्या 10 रखी गई है। इस पैकेज में आप श्रीनगर में 3 रात, 1 रात पहलगाम और श्रीनगर में डीलक्स हाउसबोट में 1 रात गुजारेंगे। पैकेज में आपको खाना भी दिया जाएगा, जिसमें 5 दिन सुबह का नाश्ता और 5 दिन रात का खाना शामिल है। पैकेज में टूरिस्ट गाड़ी से एक जगह से दूसरी जगह लाने-लेजाने के साथ ही साइट सीन भी कराया जाएगा। इसके अलावा पैकेज में जीएसटी भी शामिल है।

पैकेज को अकेले बुक करने पर खर्च होंगे 52,200 रुपए

आईआरसीटीसी ने कश्मीर के इस पैकेज का किराया काफी कम रखा है। अगर आप इस पैकेज को बुक करना चाहते हैं, तो सिर्फ अकेले बुक करने पर आपको 52,200 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं शेयरिंग में दो लोगों पर पैकेज की प्राइस 47,500 रुपए और तीन लोगों की शेयरिंग करने पर पैकेज की कीमत 46,500 रुपए रखी गई है। वहीं बच्चों को संग ले जाने पर आपको 37,600 रुपए से 34,900 रुपए के बीच खर्च करने होंगे। आप इस कश्मीर के पैकेज को आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसके अलावा पैकेज को बुक करने का एक तरीका ऑफलाइन का भी है, जिसमें आपको आईआरसीटीसी के ऑफिस जाना पड़ेगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article