यात्रा

IRCTC Himachal Package: 15 अगस्त की छुट्टी में दोस्तों के साथ जाएं मनाली और शिमला, 8 दिन के पैकेज के लिए खर्च होंगे मात्र इतने रुपए, खाना-पीना भी मुफ्त

IRCTC Himachal Package: जहां हर किसी को 15 अगस्त के सेलिब्रेशन का इंतजार है तो वहीं घूमने वालों को इस दिन की छुट्टी का। अगर आप इस दिन अपने दोस्तों के साथ पहाड़ों पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी के पास सबसे अच्छा पैकेज है। इस पैकेज में आप 8 दिनों के लिए चंडीगढ़, मनाली और शिमला की ट्रिप जा सकते हैं।

Image

IRCTC Himachal Train Package Details In Hindi

IRCTC Himachal Package: मानसून के इस सुहाने मौसम में तो हर कोई पहाड़ों पर जाने की सोचता ही है। उसमें भी अब 15 अगस्त की छुट्टियां आने वाली हैं। ऐसे में तो ट्रिप प्लान करना ही होता है। अगर आप भी अपने दोस्त-यार या परिवार के साथ वेकेशन प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी के पास आपके लिए शानदार ऑफर है। जी हां, आईआरसीटीसी के पास हिमाचल के 8 दिन और 7 रातों की पूरी ट्रेन ट्रिप है। इस ट्रिप में आपको सस्ते में मनाली, शिमला और चंडीगढ़ घूमने को मिलेगा।

पूरे 8 दिन कर सकते हैं हिमाचल की ट्रिप

आईआरसीटीसी के इस शानदार पैकेज का नाम SCENIC HIMACHAL EX-MUMBAI (WMR176) है। इस पैकेज की अगली ट्रिप 15 अगस्त को जानी है। हर गुरुवार को ही आप इस ट्रिप को एंजॉय कर सकते हैं। ट्रेन टूर पैकेज पूरे 8 दिन और 7 रातों का है।

पूरे सात दिन ऐसी होगी ट्रिप, जानें डिटेल

ट्रिप शुरू होगा गुरुवार को। सबसे पहले आपको पहले दिन 12 बजे मुंबई स्टेशन से ट्रेन पकड़नी (यहां खाने का खर्च आपका होगा) है। दूसरे दिन सुबह आप चंडीगढ़ पहुंचेंगे। यहीं पर आपको डिनर (ब्रेकफास्ट और लंच आपको खुद करना है) दिया जाएगा, साथ ही रहने की व्यवस्था भी होगी।

इसके बाद तीसरे दिन आप नाश्ता करके मनाली पहुचेंगे फिर वहीं आपको डिनर (लंच खुद करना है) मिलेगा। फिर चौथे दिन आप मनाली की अलग- अलग जगह पर घूमेंगे। इस दिन भी आपको लंच खुद करना है, लेकिन नाश्ता और डिनर की व्यवस्था होगी।

पांचवे दिन आप मनाली से शिमला जाएंगे। यहां आपको होटल में ठहराया जाएगा और साथ में नाश्ता और डिनर भी दिया जाएगा। लंच नहीं मिलेगा। फिर छठे दिन भी आप शिमला ही घूमेंगे। इसके बाद आपको सातवें दिन आपको चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन भेजा जाएगा। यहां आपको खाने की व्यवस्था खुद करनी है। और आखिर में आठवें दिन आप मुंबई पहुंचे जाएंगे।

IRCTC पैकेज में शामिल है फ्री में खाना-पीना

हिमाचल के इस 7 रात और 8 दिन के ट्रिप में आप 1 रात चंडीगढ़, 2 रात मनाली और 2 रात शिमला में रहेंगे। बाकि के दो रात आपको ट्रेन में सफर कर रहे होंगे। इस ट्रिप में आपको Hotel K C Residency और Hotel Regenta Place Greenleaf जैसे होटस में ठहराया जाएगा। 4 टाइम का नाश्ता और 5 टाइम के डिनर की भी पूरी व्यवस्था है। इस पैकेज में ट्रैवल इंश्योरेंस भी है।

हिमाचल घूमने के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए

अब अगर इस पैकेज के प्राइस की बात करें तो अकेले बुक करने पर आपको इस पैकेज के लिए काफी कम खर्च करने होंगे। इस पैकेज में आपको 3AC में यात्रा करना होगा। अगर आप सिंगल बुकिंग करते हैं तो आपको 48,100 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों की शेयरिंग करने पर इस पैकेज की प्राइस 35,800 रुपए और तीन लोगों की शेयरिंग पर पैकेज की कीमत 34,000 रुपए है। अगर बच्चे के लिए बेड चाहिए तो 29,300 और अगर बेड नहीं चाहिए तो 27,300 रूपये देने होंगे।

कहां से कर सकते हैं पैकेज की बुकिंग?

हिमाचल के इस ट्रेन टूर पैकेज को जल्दी से बुक करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट https://www.irctctourism.com पर जाना होगा। वहीं अगर आप ऑनलाइन के बजाए ऑफलाइन तरीके से पैकेज को बुक करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आईआरसीटीसी के ऑफिस जाना पड़ेगा।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article