Top Winter Destinations: सर्दियों का मौसम आते ही पहला ख्याल मन में बर्फ के नजारों का आता है। ऐसे में स्नोफॉल और ठंडी हवाओं का मजा लेने के लिए आप कुछ अनोखी जगहों का रुख कर सकते हैं। ये जगहें हर लिहाज से खास होने वाली है। बर्फबारी का रोमांच और सर्दियों का मजा लेने के लिए ये 5 जगहें परफेक्ट हैं जहां बर्फबारी का मजा लिया जा सकता है।
मनाली, हिमाचल प्रदेश: सर्दियों में मनाली बर्फ से ढक जाती है। मनाली भारत का सबसे पसंदीदा विंटर डेस्टिनेशन है। रोहतांग पास और सोलांग वैली बर्फबारी देखने के लिए सबसे बढ़िया जगह है। एडवेंचर स्पोर्ट्स, स्कीइंग का मजा आप यहां ले सकते हैं।
गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर: बर्फीली वादियां और पिक्चर-परफेक्ट दृश्य गुलमर्ग की पहचान हैं। सर्दियों में बर्फबारी के लिए बेमिसाल जगह गुलमर्ग है। यात्रा के दौरान आप गोंदोला राइड, स्कीइंग और हिल स्टेशन में बर्फबारी का मजा ले सकते हैं।
औली, उत्तराखंड: औली सर्दियों में बेहद रोमांचक अनुभव देता है। प्रोफेशनल और बिगिनर दोनों के लिए ये जगह परफेक्ट है। बर्फबारी के अलावा आप यहां नंदा देवी और त्रिशूल पर्वत के दिलकश नजारे देख सकते हैं।
कुल्लू, हिमाचल प्रदेश: कुल्लू की वादियां सर्दियों में बर्फ से ढक जाती हैं जो इसे खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन बनाता है। ट्रेकिंग, कैंपिंग और नदी किनारे वॉक का मजा आप यहां ले सकते हैं।
मैक्लोडगंज, धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश: बर्फबारी के दौरान आध्यात्मिक और रोमांचक डेस्टिनेशन मैक्लोडगंज, धर्मशाला बेहद खूबसूरत नजर आता है। तिब्बती संस्कृति, मठ और ट्रेकिंग के लिए आप यहां जाने का प्लान कर सकते हैं।
