यात्रा

हरिद्वार-ऋषिकेश घूमने का सुनहरा मौका, IRCTC ने बनाया बजट फ्रेंडली टूर पैकेज

IRCTC Tour Package: उत्तराखंड के सबसे ज्यादा घूमे जाने वाले शहर हरिद्वार-ऋषिकेश घूमना चाहते हैं, तो आपको IRCTC का ये खास पैकेज जरूर देखना चाहिए। जी हां 5 दिन का पैकेज काफी किफायती दामों में आपको घुमा सकता है। जानें पैकेज की डिटेल...

Image

IRCTC Devbhoomi Haridwar Rishikesh Tour Package

IRCTC Tour Package: अगर आप धार्मिक और आध्यात्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC) का देवभूमि टूर पैकेज आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। इस खास पैकेज से यात्रियों को उत्तराखंड के दो प्रमुख तीर्थ स्थल हरिद्वार और ऋषिकेश की यात्रा करने का अवसर मिल रहा है। ये दोनों पवित्र स्थान गंगा नदी के तट और आध्यात्मिक वातावरण के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। यही कारण है कि यहां हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक दर्शन और सुकून की तलाश में पहुंचते हैं। यदि आप भी जल्दी उत्तराखंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए IRCTC का ये पैकेज काफी बेहतरीन साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से...

पैकेज की डिटेल

IRCTC के इस स्पेशल पैकेज का नाम Devbhoomi Haridwar–Rishikesh है। जिसका कोड WAR015 रखा गया है। इस यात्रा की अवधि 4 रात और 5 दिन रहेगी। जिसमें यात्रियों को हरिद्वार-ऋषिकेश दोनों शहरों के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा घाटों की पवित्रता का अनुभव कर सकते हैं। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर होने वाली गंगा आरती का दृश्य देखकर भला कौन रोमांचिक नहीं हो उठता है। वहीं ऋषिकेश को योग और अध्यात्म की राजधानी कहा जाता है, जहां कई आश्रम, मंदिर और ध्यान केंद्र मौजूद हैं। इस सभी जगहों को आप केवल एक पैकेज से देख पाएंगे। इस पैकेज का आगामी सफर 18 मार्च को शुरू होगा।

पैकेज का किराया कितना है?

वहीं अगर इस पैकेज के किराये की बात करें तो इसमें अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार किराया तय किया गया है। 3AC में अकेले सफर करने पर आपको लगभग 27,900 रुपये देने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको करीब 16,900 रुपये प्रति व्यक्ति किराया देना होगा। इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो करीब 14,100 रुपये प्रति व्यक्ति किराया है। इसके अलावा स्लीपर श्रेणी में अकेले सफर करने पर आपको 25,300 रुपए, दो लोगों के साथ 14,300 रुपए जबकि तीन लोगों के साथ यह शुल्क 11,500 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। इस तरह देखा जाए तो यह पैकेज धार्मिक यात्रा के लिहाज से किफायती माना जा सकता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमार author

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लो... और देखें

End of Article