यात्रा

IRCTC CHARDHAM YATRA Package: सितंबर में माता-पिता को कराएं उत्तराखंड की चारधाम यात्रा, आईआरसीटीसी के 13 दिन के पैकेज की इतनी है कीमत

CHARDHAM YATRA IRCTC Package: अगर आप सितंबर के महीने में उत्तराखंड की चारधाम यात्रा पर जाना चाह रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी का ये खास पैकेज अपने लिए बुक करा सकते हैं। चारधाम यात्रा का ये पूरा पैकेज 12 रात और 13 दिन का है। पैकैज में आपको रहने के लिए नॉन एसी वाला कमरा दिया जाएगा।

Image

IRCTC CHARDHAM YATRA Package: सितंबर में माता-पिता को कराएं उत्तराखंड की चारधाम यात्रा।

IRCTC CHARDHAM YATRA Package: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक है। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के चार धाम है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। यहां तक कि कई श्रद्धालु विदेशों से भी यहां पहुंचते हैं। पिछले कुछ सालों में चारधाम यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। अगर आप भी सितंबर के महीने में अपने माता-पिता के संग चारधाम यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर बड़े काम की हो सकती है।

चारधाम यात्रा को लेकर आईआरसीटीसी का पैकेज

आईआरसीटीसी ने सितंबर महीने में चारधाम यात्रा को लेकर एक खास पैकेज निकाला है। चारधाम यात्रा का ये पैकेज 12 रात और 13 दिन का है। चारधाम यात्रा के इस पैकेज का नाम CHARDHAM YATRA BY FLIGHT EX CHENNAI (SMA18) है। पैकेज 15 सितंबर को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से शुरू होगा। इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट के साथ बाय रोड का भी होगा। सबसे पहले आप चेन्नई से दिल्ली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से आएंगे। फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का होगा। दिल्ली से आगे का सफर बाय रोड से होगा।

यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के होंगे दर्शन

चारधाम के इस पैकेज में आप यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करेंगे। पैकेज में आपको रहने के लिए नॉन एसी कमरा दिया जाएगा। इस पैकेज में आपको घुमाने के साथ साइट सीन भी कराया जाएगा। दिल्ली से आप हरिद्वार तक एसी गाड़ी में सफर करेंगे, वहीं हरिद्वार से आगे का पूरा सफर नॉन एसी गाड़ी से पूरा होगा। मील प्लान में तीनों टाइम का खाना शामिल है। इस पैकेज में टूर मैनेजर की सर्विस भी मिलेगी। जीएसटी भी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।

चारधाम यात्रा पर कितने रुपए होंगे खर्च?

अगर आप चारधाम यात्रा के इस पैकेज पर अकेले जाने की सोच रहे हैं, तो आपको 74,500 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं शेयरिंग में दो लोगों के लिए पैकेज की प्राइस 62,900 रुपए और तीन लोगों की शेयरिंग पर पैकेज की कीमत 62,000 रुपए है। अगर आप अपने संग बच्चों को लेकर जाते हैं, तो इसके लिए प्राइस 55,000 रुपए से 47,000 रुपए के बीच रखी गई है। अगर आप इस पैकेज को ऑनलाइन बुक करना चाहते हैं, तो आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर इसकी बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के ऑफिस जाना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article