यात्रा

IRCTC Bhutan Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से स्कूल फ्रेंड्स संग बनाएं भूटान घूमने का प्लान, देखें ये 3 खास जगह

Bhutan IRCTC Package: अगर आप भारत से बाहर घूमने के लिए प्लान बना रहे हैं, तो आप भूटान जा सकते हैं। आईआरसीटीसी ने भूटान के लिए एक खास पैकेज निकाला है,जो 15 अगस्त को शुरू होगा। ये पैकेज फैमिली, पत्नी, गर्लफ्रेंड, दोस्तों के लिए खास है। पूरा पैकेज 8 दिन का है।

Image

IRCTC Bhutan Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज से बनाएं भूटान घूमने का प्लान।

IRCTC Bhutan Package: अगस्त का महीना घूमने के लिए बेहद खास माना जाता है। भारतीय घूमने के लिए अपने पड़ोसी देश भी खूब जाते हैं। भूटान भारत का पड़ोसी देश होने के साथ ही काफी सुंदर है। भारतीय नागरिकों को भूटान में प्रवेश के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। कम बजट में आप घूमने के लिए भूटान का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अगर आप हनीमून के लिए भूटान का प्लान करत हैं, तो आपको यहां एक से बढ़कर एक ऑप्शंस मिलेंगे।

भूटान के पैकेज में घूमें 3 सुंदर-सुंदर जगह

अगर आप अगस्त के महीने में भूटान का ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी का पैकेज ले सकते हैं। दरअसल अगस्त महीने के लिए आईआरसीटीसी ने 7 रात और 8 दिन का एक खास पैकेज निकाला है, जिसमें आप एक ही पैकेज भूटान की 3 सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे। आईआरसीटीसी ने इस पैकेज को THE LAND OF THE THUNDER DRAGON - BHUTAN WITH KAMAKHYA TEMPLE EX CHENNAI नाम दिया है। पैकेज 15 अगस्त को चेन्नई से शुरू होगा।

Bhutan Package

Bhutan Package

पैकेज में मील प्लान से लेकर थ्री स्टार होटल है शामिल

इस पैकेज में आप भूटान की राजधानी थिंपू के साथ पारो और पुनाखा घूम सकेंगे। ट्रैवलिंग मोड की बात करें तो भूटान आप फ्लाइट के जरिए पहुंचेंगे। इंडिगो एयरलाइंस और ड्रक एयर की फ्लाइट से आप चेन्नई से गुवाहाटी होते हुए पारो आना-जाना करेंगे। फ्लाइट का जो टिकट होगा, वह इकोनॉमी क्लास का रहेगा। इस पैकेज में आपको थ्री स्टार होटल मिलेगा, जिसमें आप 3 रातें पारो, 2 रातें थिंपू, और 1-1 रात पुनाखा और गुवाहाटी में गुजारेंगे। मील प्लान में तीनों टाइम का खाना इस पैकेज में शामिल है, जिसमें आपको 7 ब्रेकफास्ट, 7 लंच और 7 डिनर शामिल है।

IRCTC पैकेज में शामिल हैं ये चीजें

इस पैकेज में आपको हियास/कोस्टर से घुमाने के साथ साइट सीन कराया जाएगा। साइट सीन में एंट्रेस टिकट भी शामिल है। पैकेज में आप थिंपू, पारो और पुनाखा की कई जगह को देख पाएंगे। साथ ही वापसी में गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर के दर्शन भी करेंगे। अंग्रेजी बोलने वाला एक टूर गाइड भी इस पैकेज में शामिल है। इसके अलावा इस पैकेज में टूर मैनेजर की सर्विस, भूटान के लिए परमिट, भूटान सतत विकास शुल्क, टीसीएस और जीएसटी भी शामिल है।

IRCTC पैकेज का खर्चा

पैकेज के बारे में सभी चीजों को बताने के बाद अब आपको बताते हैं कि इस पैकेज को लेने में कितने रुपए खर्च हो सकते हैं और ये पैकेज कैसे बुक होगा। अगर इस पैकेज को तीन लोग शेयरिंग के आधार पर बुक करते हैं, तब पैकेज की कीमत 87,800 रुपए प्रति यात्री है। इसी तरह दो लोगों पर पैकेज की प्राइस 92,000 रुपए प्रति यात्री है। वहीं कोई इस पैकेज को सिर्फ अकेले के लिए बुक करता है, तो उसे 1,06,500 रुपए देने होंगे। बच्चों के लिए इस पैकेज की कीमत 74,500 रुपए से 68,900 रुपए है। आप इस पैकेज को ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं, वहीं ऑफलाइन के लिए आपको आईआरसीटीसी के दफ्तर जाना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article