IRCTC Kerala Package: बीवी-बच्चों संग बनाएं 'भगवान का देश' घूमने का प्लान, कम बजट में घूमें ये 4 शानदार जगह

Kerala IRCTC Package: अगर आपका केरल घूमने का मन है तो आप आईआरसीटीसी के केरल पैकेज से अपनी इस ख्वाहिश को पूरा कर सकेंगे। भगवान का ये देश काफी सुंदर है और यहां आपको घूमने के अलग-अलग तरह के ऑप्शंस मिलेंगे। यहां आप अपनी मम्मी-पापा, बीवी-बच्चों, दोस्तों के साथ आने का प्लान कर सकते हैं।

IRCTC Kerala Package: देश में घूमने के लिए केरल की गिनती बढ़िया और सुंदर राज्यों में की जाती है। दक्षिण भारत के इस राज्य को 'भगवान का देश' भी कहते हैं। केरल में घूमने के लिए हर उम्र के लोग आ सकते हैं और हर किसी के लिए यहां घूमने के कई ऑप्शंस हैं। केरल में आपको देवी-देवताओं के मंदिरों से लेकर हिल स्टेशन, चाय और कॉफी के बागान समेत कई सारी जगह हैं। केरल की खूबसूरती ऐसी है कि एक बार यहां आने के बाद यहां से लौटने का मन नहीं करता है। हर साल काफी संख्या में देश के कोने-कोने से पर्यटक भगवान के इस देश को देखने के लिए यहां पहुंचते हैं।

IRCTC Kerala Package, IRCTC, Kerala Package

IRCTC Kerala Package: बीवी-बच्चों संग बनाएं केरल घूमने का प्लान।

End of Feed