यात्रा

IRCTC Bhutan Package: मुंबई वालों के लिए आईआरसीटीसी लाया भूटान का स्पेशल पैकेज, 6 दिन के खर्च करने होंगे इतने रुपए

Bhutan IRCTC Package: आईआरसीटीसी ने भूटान के लिए एक खास पैकेज निकाला है, जो सितंबर महीने के लिए है। 5 रात औ 6 दिन के इस पैकेज में आप भूटान की 3 सुंदर-सुंदर जगह घूम पाएंगे। भूटान के इस पैकेज में यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा।

Image

IRCTC Bhutan Package: मुंबई वालों के लिए आईआरसीटीसी लाया भूटान का स्पेशल पैकेज।

IRCTC Bhutan Package: घूमने के लिए साल के सभी महीने बढ़िया होते हैं, लेकिन सितंबर का महीने और भी ज्यादा खास माना जाता है। इस महीने काफी लोग घूमने के लिए जाते हैं। अगर आप भारत से बाहर किसी बढ़िया देश में घूमने का सोच रहे हैं, तो आप भूटान का ट्रैवल प्लान बना सकते हैं। भूटान भारत का पड़ोसी देश होने के साथ ही काफी सुंदर देश है। हर साल काफी संख्या में भारतीय इस सुंदर देश को देखने के लिए आते हैं। काफी कपल्स भी यहां हनीमून के लिए यहां आते हैं।

मुंबई वालों के लिए आईआरसीटीसी लाया भूटान का पैकेज

सितंबर महीने के लिए आईआरसीटीसी ने भूटान को लेकर एक खास पैकेज निकाला है, जो 5 रात और 6 दिन का है। आप इस पैकेज को घूमने या फिर हनीमून के लिए बुक कर सकते हैं। BHUTAN THE LAND OF HAPPINESS EX MUMBAI (WMO014) नाम का ये पैकेज 9 सितंबर को मुंबई से शुरू होगा। इस पैकेज में आप फ्लाइट के जरिए भूटान पहुंचेंगे। सबसे पहले आप इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट लेकर मुंबई से कोलकाता पहुंचेंगे, फिर यहां से आप ड्रुक एयरलाइंस की फ्लाइट पारो के लिए लेंगे। फ्लाइट का टिकट इकोनॉमी क्लास का होगा।

Bhutan Package

Bhutan Package

भूटान पैकेज में घूम पाएंगे थिंपू, पुनाखा और पारो

भूटान के इस पैकेज में थिंपू, पुनाखा और पारो की सुंदर-सुंदर जगह घूम सकेंगे। हियास/कोस्टर से आपको घुमाने के साथ साइट सीन भी कराया जाएगा। पैकेज में रहने की व्यवस्था थ्री स्टार होटल में होगी, जहां आप थिंपू में 2 रात, पुनाखा में 1 रात और पारो में 2 रात गुजारेंगे। अगर खाने की बात करें तो इस पैकेज में आपको 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर शामिल है, जिसमें आप वेज/नॉन वेज/जैन खाना ले सकते हैं। इसके अलावा पैकेज में 70 साल तक के यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस भी मिलेगा। एक टूर गाइड, भूटान का ट्रैवल परमिट, भूटान सतत विकास शुल्क और जीएसटी इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।

आईआरसीटीसी पैकेज की कितनी है कीमत ?

अब आखिर में आपको बताते हैं कि आईआरसीटीसी ने इस पैकेज की कीमत कितनी रखी है। अगर आप इस पैकेज को सिर्फ अपने लिए बुक करते हैं, तो आपको 98,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर दो लोग इस पैकेज को शेयर कर बुक करते हैं, तो उनके लिए पैकेज का प्राइस 83,700 रुपए और तीन लोगों के लिए पैकेज की कीमत 80,600 रुपए है। बच्चों के लिए पैकेज की प्राइस 71,500 रुपए से 68,500 रुपए के बीच है। अगर आप इस पैकेज को ऑनलाइन बुक कराना चाहते हैं, तो आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर इसे बुक कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन बुकिंग के लिए आपको आईआरसीटीसी के ऑफिस जाना होगा।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article