IRCTC Tour Package: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने BANGALORE & MYSORE SPECIAL नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको बेंगलुरु और मैसूर घूमने का मौका मिल रहा है। बैंगलोर, जिसे आधिकारिक तौर पर बेंगलुरु के नाम से जाना जाता है, भारत का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। बेंगलुरु को 'भारत की सिलिकॉन वैली' के रूप में जाना जाता है। दूसरी तरफ महलों के शहर के रूप में प्रसिद्ध मैसूर, दक्षिण भारत के सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। मैसूर पैलेस सहित अपने शानदार महलों, राजसी इमारतों, सुंदर उद्यानों, वृक्षों से लदी सड़कों के साथ, मैसूर हर साल बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है।
3 दिन और 2 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 5 अगस्त 2025 को बैंगलोर रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड/हवाई अड्डे से पिक-अप के बाद होटल में चेक-इन करें। दोपहर में लालबाग बॉटनिकल गार्डन जाएं और विविध वनस्पति प्रजातियों और प्रसिद्ध ग्लास हाउस के दीदार करें।
गौर करने वाली बात ये है कि 5 अगस्त के अलावा भी आप अपने सहूलियत के हिसाब से किसी भी आने वाले दिन के लिए पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ब्रेकफास्ट का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। रहने की व्यवस्था भी आपके लिए कर दी गई है।
खर्चे की बात करें तो स्लीपर क्लास में सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 25,480 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹13,370 और ₹9,830 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹4,700 है।
इस पैकेज का कोड SBH07 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 080-22960014/ 9003140710/ 8595931290 संपर्क भी कर सकते हैं।
