यात्रा

IRCTC Himachal Package: रूठी गर्लफ्रेंड को मनाना है तो एकसाथ घूम आएं शिमला, मनाली और चंडीगढ़, बस इतने पैसे होंगे खर्च

IRCTC Himachal Package: अगर आप अपनी रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाना चाहते हैं तो आपको उन्हें ट्रिप पर ले जाना चाहिए। आईआरसीटीसी के पास एक ऐसा टूर पैकेज है जो आपको सस्ते में एक साथ शिमला-मनाली और चंडीगढ़ घूमने का मौका दे रहा है। तो बस आपको फटाफट इस ट्रिप के बारे में जानकर इसे बुक कर लेना चाहिए।

Image

irctc beauty of himachal train tour package details in hindi

IRCTC Himachal Package: नौकरी और रिश्तों के तनाव के बीच वैकेशन लेकर लोग अपना मूड फ्रेश करते हैं। अगर आप भी अपनी गर्लफ्रेंड या फ्रेंड्स के साथ मजे करने के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल, आईआरसीटीसी समय-समय पर एक से बढ़कर एक टूर पैकेज लाता रहता है। हाल ही में IRCTC ने हिमाचल घूमने का एक शानदार पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें आप शिमला, मनाली और चंडीगढ़ एक साथ घूम सकते हैं। यहां से आपको इस पैकेज में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

क्या है पैकेज का नाम?

आईआरसीटीसी के इस धार्मिक पैकेज का नाम BEAUTY OF HIMACHAL (WBR89) है। इस पैकेज में आपको 7 दिन और 6 रातों में ये यात्रा कराए जाएंगे। शनिवार छोड़कर हर दिन आप इस पैकेज का लाभ उठा सकते हैं। इस पैकेज में आपको Vande Bharat Express (20171 / 20172 RKMP-NZM-RKMP) में ही यात्रा करनी है।

कहां-कहां घुमेंगे आप?

इस शानदार पैकेज में आप सबसे पहले तो Train No. 20171 पकड़ेंगे, जो आपको पूरे दिन की यात्रा के बाद आप रात में शिमला में रुकेंगे। फिर अगले दिन आप नाश्ता करके कुफरी जाएंगे। दूसरे दिन रात में भी आपको शिमला रुकना है। तीसरे दिन आपको मनाली जाना है और तीसरे दिन रात में आप मनाली में ही रुकेंगे। चौथे दिन भी आप मनाली ही घुमेंगे। पांचवे दिन भी आप रोहतांग पास और सोलांग वैली घूमकर मनाली में ही रुकेंग। छठे दिन आपको चंडीगढ़ जाना है और रात में चंडीगढ़ में ही रुकना है। सातवें दिन आप वापस से दिल्ली आ जाएंगे।

कितने रुपये होंगे खर्च?

बात करें पैसे खर्च होने की तो इस पैकेज को CC में बुक कर रहे हैं तो सिंगल बुकिंग पर प्रति व्यक्ति 75900 रुपये खर्च होंगे। वहीं दो लोगों की बुकिंग के लिए 41600 रुपये और तीन लोगों के लिए 33300 रुपये देने होंगे। अगर साथ में बच्चे हैं तो बेड लेने पर 22300 और बेड न लेने पर 20800 रुपये खर्च होंगे।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article