यात्रा

IRCTC Andaman Package: गर्मियों का छुट्टी में परिवार को कराएं अंडमान की सैर, जानें 6 दिन में कितने रुपये होंगे खर्च

IRCTC Andaman Package: अंडमान घूमने का तो हर किसी का सपना होता है और इस गर्मी की छुट्टी में आपका ये सपना पूरा हो सकता है। आईआरसीटीसी आपके लिए एक जबरदस्त पैकेज जो लेकर आया है। इस पैकेज में आप पूरे 6 दिनों के लिए अंडमान की यात्रा पर निकलेंगे।

Image

irctc andaman tour package details in hindi

IRCTC Andaman Package: नौकरी और रिश्तों के तनाव के बीच वैकेशन लेकर लोग अपना मूड फ्रेश करते हैं। अगर आप भी अपनी फैमिली के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपकी मदद के लिए तैयार है। दरअसल, आईआरसीटीसी समय-समय पर एक से बढ़कर एक टूर पैकेज लाता रहता है। हाल ही में IRCTC ने अंडमान घूमने का एक शानदार पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें आप हैवलॉक, नील और पोर्ट ब्लेयर एक साथ घूम सकते हैं। यहां से आपको इस पैकेज में पूरी जानकारी मिल जाएगी।

क्या है पैकेज का नाम?

आईआरसीटीसी के इस धार्मिक पैकेज का नाम FAMILY ANDAMAN HOLIDAYS-GOLD (EHH96) है। इस पैकेज में आपको 6 दिन और 5 रातों में ये यात्रा कराए जाएंगे। 1 अप्रैल से 30 जून तक आप इस शानदार पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

कहां-कहां घुमेंगे आप?

इस शानदार पैकेज में आप सबसे पहले तो आप पोर्ट ब्लेयर पहुंचेंगे। फिर दूसरे दिन आप Ross और नॉर्थ वे आइलैंड घूमेंगे। फिर तीसरे दिन पोर्ट ब्लेयर और हैवलॉक जाने का मौका मिलेगा। चौथे दिन हैवलॉक से नील आइलैंड जाएंगे। पांचवे दिन नील आइलैंड से पोर्ट ब्लेयर और छठे दिन आप वापस पोर्ट ब्लेयर ये घर आएंगे।

कितने रुपये होंगे खर्च?

बात करें पैसे खर्च होने की तो इस पैकेज को बुक कर रहे हैं तो सिंगल बुकिंग पर प्रति व्यक्ति 48040 रुपये खर्च होंगे। वहीं दो लोगों की बुकिंग के लिए 28395 रुपये और तीन लोगों के लिए 25880 रुपये देने होंगे। अगर साथ में बच्चे हैं तो बेड लेने पर 17025 और बेड न लेने पर 13525 रुपये खर्च होंगे।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article