यात्रा

International Getaways: लंबी उड़ानों को कहिए अलविदा, भारत से कुछ घंटे में पहुंच जाएं विदेश

International Getaways: विदेश घूमना चाहते हैं लेकिन लंबी फ्लाइट्स और थकावट भरे सफर की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हमने बताया है 3 ऐसी शानदार इंटरनेशनल ट्रैवल डेस्टिनेशन जहां आप 5 घंटे यहां उससे कम टाइम में पहुंचकर चिलआउट कर सकते हैं।

Image

International Getaways (photo- canva)

International Destinations Near India: अगर आप भारत के नजदीक किसी खूबसूरत इंटरनेशनल ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। ज्यादातर टूरिस्ट लंबी फ्लाइट्स और थकावट भरे सफर की वजह से विदेश ट्रिप प्लान करने से बचते हैं। ऐसे में यहां हमने आपको उन 3 शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में बताया है जहां आप कम समय में तो पहुंच ही जाएंगे साथ ही ये जगहें घूमने और अनुभव करने के लिए भी बेहद खास हैं।

यूएई-दुबई/अबू धाबी: इस लिस्ट में नंबर 1 पर यूएई-दुबई/अबू धाबी को शामिल किया गया है। मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद से फ्लाइट लेकर आप तकरीबन 4 घंटे में यहां पहुंच सकते हैं। रेगिस्तान सफारी, बुर्ज खलीफा, शानदार शॉपिंग मॉल का लुत्फ उठाने के लिए यहां जाया जा सकता है।

मालदीव-माले: इस लिस्ट में नंबर 2 पर मालदीव को शामिल किया गया है। नीले समंदर, प्राइवेट आइलैंड रिसॉर्ट्स और वॉटर स्पोर्ट्स का लुत्फ एकसाथ उठाने के लिए अगर आप किसी ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो फिर मालदीव आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल होना ही चाहिए। कोच्चि, बेंगलुरु, मुंबई से यहां 2.5 से 4 घंटे में पहुंचा जा सकता है।

श्रीलंका-कोलंबो: चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई से फ्लाइट के जरिए 1.5 से 3.5 घंटे में श्रीलंका पहुंचा जा सकता है। प्राचीन मंदिर, समुद्र तट, हाथियों के अभयारण्य, और ऐतिहासिक किलों के दीदार के लिए आप श्रीलंका को ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article