यात्रा

समु्द्र के बीचों बीच है भारत का इकलौता ज्वालामुखी, दूर-दूर से देखने आते हैं लोग.. यहां से लेनी पड़ती है खास परमिशन

India's Only Active Volcano: भारत में नदी, जंगल, पर्वत, झरनों के साथ साथ एक जलता हुआ ज्वालामुखी भी है। जिसके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता है.. ऐसे में अगर आप देखना चाहते हैं कि, भारत का इकलौता एक्टिव ज्वालामुखी कहां है, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।

Image

India's only active volcano

India's Only Active Volcano: घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए बेशक ही भारत किसी स्वर्ग से कम नहीं है। प्रकृति और संस्कृति से लबरेज इस देश के कोने कोने में आपको नदी, जंगल, झरने, पहाड़ देखने को मिल जाएंगे। यहां तक की भारत में ही आप ज्वालामुखी भी देख सकते हैं। जी हां भारत में फिल्हाल में एक ही एक्टिव वॉल्कैनो यानि कि जलता हुआ ज्वालामुखी है। जिसे देखने पर्यटक जा भी सकते हैं, हालांकि उसके लिए कुछ परमिशन लेनी पड़ सकती है। अगर आप भी भारत का इकलौता जलता ज्वालामुखी देखना चाहते हैं, तो फिर ये खबर आपके काम की हो सकती है।

कहां है भारत का इकलौता Active Volcano

भारत का इकलौता एक्टिव वॉल्कैनो, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी, पोर्ट ब्लेयर, से लगभग 138 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में बंगाल की खाड़ी में स्थित है। इस द्वीप को बैरन आइलैंड कहा जाता है, इस ज्वालामुखी को देखने के लिए जहाज पर जाना पड़ता है। रिपोर्ट्स के अनुसार ये ज्वालामुखी 1.8 मिलियन सालों से धरती की कोख में भभक रहा है।

कैसे पहुंचे

बैरन आइलैंड (Barren Island), जो भारत की एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी वाला द्वीप है, तक पहुँचना एक कठिन यात्रा है क्योंकि यहाँ सीधे पर्यटकों के लिए पहुँच की अनुमति नहीं है। इस आइलैंड तक पहुंचने के लिए सबसे पहले आपको अंडमान के पोर्ट ब्लेयर पहुंचना होगा। वहां से आपको खास अंडमान वन विभाग तो तटरक्षक बल की अनुमति लेनी होंगी। अनुमति मिलने के बाद आप नाव और एक टूर ऑपरेटर के माध्यम से करीब 8-10 घंटे में पोर्ट ब्लेयर से बैरन आइलैंड पहुंच सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

आप PADI-सर्टिफाइड डाइव सेंटर या टूर ऑपरेटर के माध्यम से बैरन आइलैंड की यात्रा बुक कर सकते हैं। ये टूर आमतौर पर 4-6 दिन के होते हैं और इनमें स्कूबा डाइविंग और ज्वालामुखी दर्शन शामिल होते हैं।इसी के साथ साथ यहां जाने के लिए सही समय नवंबर से लेकर अप्रैल के महीनों में होता है। अंडमान निकोबार और ये ज्वालामुखी आपको अपनी जिंदगी में एक बार तो देखना ही चाहिए।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article