यात्रा

मॉस्को से साइबेरिया तक, रूस की खूबसूरती का असली चेहरा, जानें ट्रैवल प्लान

Russia Tourism: विदेश यात्रा को रोमांचक बनाना चाहते हैं? रोमांच की चाह में इस बार आप मॉस्को से साइबेरिया तक जाने का प्लान कर सकते हैं। रूस की यात्रा अगर आप बजट ट्रिप में प्लान कर रहे हैं तो यहां अनुमानित खर्च को लेकर पूरी जानकारी दी गई है जिसके इर्दगिर्द आप अपनी ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।

Image

रूस की खूबसूरती का असली चेहरा

Russia Travel Budget: रूस घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं लेकिन, बजट को लेकर कंफ्यूज हैं? हर यात्री के लिए भारत से रूस घूमने का खर्च काफी अलग-अलग हो सकता है। अगर आप बजट में सिंपल 7 दिन की ट्रिप प्लान करना चाह रहे हैं तो फ्लाइट, होटल और खाने में कितना खर्च होगा यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है। रूस के नेचर पार्क और जंगल के अलावा आप यहां- क्रेमलिन और रेड स्क्वायर, एरमिटेज म्यूजियम, बैयकाल झील, सेंट पीटर्सबर्ग का नाइटलाइफ और नदियां, सोची और काकेशस, गोल्डन रिंग सिटीज के दीदार कर सकते हैं।

फ्लाइट (राउंड-ट्रिप) की कीमत आमतौर पर ₹30 हजार से ₹50 हजार तक होती है। पीक सीजन या लेट बुकिंग करने पर फ्लाइट का खर्चा 60 से 70 हजार तक भी पड़ सकता है।

टूरिस्ट वीजा के लिए वीजा शुल्क आमतौर पर ₹5,000-₹7,000 तक होता है। 7 रातें अगर आप रूस में रुकने का प्लान करते हैं तो बजट में ₹15,000-₹25,000 (हॉस्टल/बजट होटल) तक में ऐसा हो जाएगा। लेकिन, अगर आप बजट बढ़ाते हैं तो ₹30,000-₹50,000 तका का खर्चा भी हो सकता है।

एक सप्ताह के लिए ₹10,000-₹20,000 तक का कुल खर्चा इसमें आपका आ सकता है। स्थानीय परिवहन/दर्शनीय स्थल- ₹5,000 से ₹10,000+ तक ट्रिप जा सकती है।

अगर आप बजट‑फ्रेंडली ट्रिप प्लान कर रहे हैं मतलब- बजट होस्टल में रहना, लोकल खाना-पीना और पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करना तो इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि आप ₹85,000–₹1 लाख में 7‑8 दिन की अच्छी ट्रिप कर लें।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article