Offbeat Temples In India : भारत को मंदिरों की भूमि कहा जाता है, क्योंकि यहां आपको लाखों छोटे-बड़े मंदिर देखने को मिल जाएंगे। लेकिन ज्यादातर लोग भीड़ भाड़ वाले मंदिरों के दर्शन तक ही सीमित रह जाते हैं। जबकि देश में काफी ऐसे मंदिर भी हैं, जहां आपको भीड़ से दूर एक दिव्य शांति का अनुभव होता है। अगर आप भीड़ से दूर, शांत और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरे स्थानों की तलाश में हैं, तो आपको देश के ये प्रमुख मंदिर जरूर देखने चाहिए। आइए जानते हैं देश के 4 ऑफबीट मंदिर...
हिडिम्बा देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में देवदार के घने जंगलों के बीच बसा हिडिंबा माता मंदिर एक पौराणिक सौंदर्य पेश करता है। इस मंदिर को भीम की पत्नी हिडिंबा का निवास स्थान कहा जाता है। यहां आपको एक अलग आध्यात्मिक शांति का अनुभव होगा।
सूर्य पहाड़ मंदिर, गोवा
गोवा राज्य में एक ही स्थान पर बना कई सूर्य मंदिरों का समूह जो अपनी अनूठी वास्तुकला और आध्यात्मिक अनुभव के लिए जाना जाता है। एक खास मंदिर है जो लोगों की भीड़ से दूर आपको एक दिव्य और अलौकिक अनुभव प्रदान करेगा।
कामाक्षी अम्मन मंदिर, तमिलनाडु
तमिलनाडु का कांचीपुरम अपनी रेशमी साड़ियों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन कामाक्षी अम्मन मंदिर में पर्यटकों की भीड़ नहीं देखने को मिलती है। इस मंदिर में आपको प्राचीन स्थापत्य कला का नजारा देखने को मिलेगा। साउथ इंडिया में देवी कामाक्षी शक्ति की प्रमुख प्रतीक मानी जाती हैं।
मेहर बाबा मंदिर, महाराष्ट्र
यह कोई पारंपरिक हिंदू मंदिर नहीं बल्कि इस मंदिर को मेहर बाबा की याद में बनाया गया है। इस मंदिर को आध्यात्मिक शक्ति और प्रेम का केंद्र माना जाता है। यह मंदिर एक आश्रम की तरह बना हुआ है। इस मंदिर का वातावरण इतना शांत और सकारात्मक है कि लोग आत्मिक शांति की तलाश में दूर-दूर से आते हैं।
