यात्रा

IRCTC के साथ करें दक्षिण भारत के दिव्य दर्शन, इस पैकेज में शामिल हैं सारी सुविधाएं, जाने डिटेल्स

IRCTC South India Tour Package 2026 : नए साल में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए Bharat Gaurav Tourist Train लेकर आ रही है। जी हां साउथ इंडिया का ट्रिप कराने के लिए खास तैयार किया गया यह पैकेज आपको दक्षिण भारत के भव्य दर्शन कराएगा।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC South India Tour Package 2026 : भारतीय रेल व IRCTC द्वारा चलायी जाने वाली भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन अब जनवरी 2026 में आपको दक्षिण भारत के भव्य दर्शन के लिए लेकर जाएगी। जी हां इस खास पैकेज में आपको साउथ इंडिया के प्रमुख मंदिरों व तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया जाएगा। इस पैकेज के तहत यात्रियों को यात्रा, आवास, भोजन और धार्मिक दर्शन सहित एक सुविधाजनक तीर्थ-पर्यटन अनुभव दिया जाएगा। 11 रात और 12 दिन की इस यात्रा में तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथस्वामी मंदिर, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग जैसे प्रमुख मंदिर शामिल हैं। आइए जानते हैं इस यात्रा की पूरी डिटेल्स...

पैकेज की डिटेल्स

जनवरी 2026 के लिए खास तैयार किए गए इस टूर पैकेज का नाम DAKSHIN BHARAT YATRA है। जिसका कोड NZBG68 तय किया गया है। इस ट्रिप की शुरुआत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से होगी। वहीं यात्रा की शुरुआत आगामी 3 जनवरी 2026 को होगी। इस पैकेज में घूमने-फिरने से लेकर रहने-खाने तक की सभी सुविधाओं को शामिल किया गया है। इस ट्रेन में कुल 767 यात्रियों के सफर करने की व्यवस्था है। जिसमें 49 कंफर्ट क्लास, 70 स्टैंडर्ड क्लास और 648 इकॉनमी क्लास की सीट हैं।

कितना होगा खर्च

इस पैकेज से सफर करने पर आपको 2 क्लास एसी के लिए 56,710 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। वही 3 क्लास एसी के लिए यह शुल्क 42,530 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। जबकि इकॉनमी क्लास से सफर करने पर आपको महज 24,790 रुपए का खर्च करना होगा। वहीं 5 से 11 साल के बच्चों के लिए यह शुल्क क्रमश: (54,750 - 40,900 - 23,400) रुपए का होगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article