यात्रा

IRCTC Gujarat Package : IRCTC के साथ देखे 'गरवी गुजरात' के शानदार नजारे, सस्ते में निपट जाएगा 7 दिन का ये टूर

IRCTC Gujarat Package के तहत आपको देश के शानदार और पश्चिमी राज्य गुजरात का टूर कराने जा रहा है। जहां आप 6 रात और 7 दिन गुजार सकते हैं। इस पैकेज में आपको गुजरात के सभी प्रमुख जगहों का टूर कराया जाएगा। जिसमें रहने खाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

Image

IRCTC Gujarat Package

Photo : iStock

आईआरसीटीसी (IRCTC) देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित धार्मिक स्थानों के लिए यात्राओं का संचालन करता रहता है। इसके साथ ही IRCTC Gujarat Package के तहत आपको गुजरात के सांस्कृतिक दर्शन कराने की योजना लेकर आया है। इस टूर पैकेज में IRCTC आपको अक्षरधाम मंदिर से लेकर स्टेचू ऑफ यूनिटी तक का भ्रमण कराने की योजना बना रहा है। उत्तर प्रदेश से शुरु होने वाली यह यात्रा 2nd और 3rd एयर कंडीशन क्लास में कराई जाएगी। आइए जानते हैं कि इस यात्रा में आपको किस-किस जगह का टूर कराया जाएगा और इस टूर पैकेज में आपका कितना खर्चा होगा?

यहां से शुरू होगी यात्रा

इस टूर पैकेज में ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और लखनऊ रेलवे स्टेशन से यात्रा को शुरू करने का विकल्प दिया गया है। इसके अलावा आपको गोरखपुर, बस्ती,गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर, कन्नौज, कानपुर अनवरगंज, फर्रुखाबाद और बिल्हौर जैसे स्टेशन पर भी चढ़ने-उतरने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 6 रात और 7 दिन का ये स्पेशल पैकेज आपको गुजरात के प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर घुमाएगा।

कहां होगा विश्राम?

आईआरसीटीसी की इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को गोरखपुर से अहमदाबाद ट्रेन के माध्यम से ले जाया जाएगा। इसके साथ ही अहमदाबाद और वडोदरा जैसे शहरों में घूमने के लिए एसी वाहन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही IRCTC द्वारा अहमदाबाद और वडोदरा के 3 सितारा होटल में 2-2 रात रुकने की व्यवस्था भी की जाएगी। इस स्टे के दौरान आपको सुबह ब्रेकफास्ट और डिनर भी दिया जाएगा।

कहां-कहां घुमाया जाएगा?

IRCTC Gujarat Package के गुजरात टूर पैकेज के तहत आपको अहमदाबाद के अक्षरधाम मंदिर, साबरमती आश्रम और साबरमती रिवर फ्रंट का टूर कराया जाएगा। इसके बाद वड़ोदरा नाइट स्टे के बाद अगले दिन स्टेचू ऑफ़ यूनिटी,सरदार सरोवर डैम, लक्ष्मी विलास पैलेस और वड़ोदरा म्यूजियम दिखाने की योजना है।

कितना होगा खर्च?

IRCTC Gujarat Package के तहत आपको 6 रात 7 दिन के इस खास टूर पैकेज में 2nd क्लास एसी के लिए 47715/व्यक्ति खर्च करने होंगे। वहीं यदि आप 3rd क्लास एसी से सफर करते हैं, तो आपको 45580/ व्यक्ति खर्च करने होंगे। आपको बता दें कि यह रेट सिंगल ऑक्यूपेंसी के आधार पर हैं, यदि आप कपल में या परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो शुल्क उसी आधार पर कम होता जाएगा।
gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article