यात्रा

ट्रैवलर्स के लिए खास, दिल्ली विजिट में शामिल करें रेड फोर्ट का कीर्तन दरबार

Kirtan Darbar Delhi: अगर आप दिल्ली घूमने का प्लान कर रहे हैं या दिल्ली-NCR में ही रहते हैं तो रेड फोर्ट में होने वाला कीर्तन दरबार आपके लिए एक अनूठा अनुभव हो सकता है। गुरु तेग बहादुर की 350वीं पुण्यतिथि के अवसर पर यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

Image

Kirtan Darbar Delhi

Kirtan Darbar Delhi: अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं या फिर दिल्ली घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दिल्ली सरकार ने गुरु तेग बहादुर की 350वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 23 से 25 नवंबर तक लाल किले में तीन दिवसीय 'कीर्तन दरबार' आयोजित करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम आपके लिए एक अनूठा अनुभव हो सकता है जो गुरु का सम्मान करते हुए भारत की आध्यात्मिक एकता और सांस्कृतिक विविधता को उजागर करेगा।

इस दौरान आप संगीत, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गुरु तेग बहादुर जी के जीवन को समर्पित कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं। इस खास मौके को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय द्वारा लाइट एंड साउंड शो का भी आयोजन किया जाएगा। इस शो में गुरु तेग बहादुर के जीवन, दर्शन और उनके सर्वोच्च बलिदान को दर्शाने के लिए आकर्षक दृश्य प्रभाव प्रस्तुत किए जाएंगे।

यह शो रेड फोर्ट के अलावा दिल्ली के 11 जिलों में मोबाइल वैन के जरिए प्रस्तुत किए जाएंगे। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, 'दिल्ली सरकार गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत जयंती को केवल एक धार्मिक आयोजन के रूप में ही नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक एकता, सहिष्णुता और सांस्कृतिक विरासत के उत्सव के रूप में मनाएगी।'

ऐसे में अगर आप दिल्ली घूमने आए हैं तो रेड फोर्ट पर होने वाले इस अनोखे कार्यक्रम को अपने अनुभव में जरूर जोड़ें। यह ना केवल आपको आध्यत्मिक अनुभव देगा बल्कि भारत की ऐतिहासिक विरासत को करीब से समझने का मौका भी आपको देगा। परिवार के साथ एक्सप्लोर करने के लिए ये परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article