यात्रा

Do Dham Yatra Tour: केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन का सुनहरा मौका, IRCTC लाया सस्ता टूर पैकेज

IRCTC Tour Package 2024: भारतीय रेलवे ने उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से केदारनाथ और बद्रीनाथ सहित उत्तराखंड के दो धामों को कवर करते हुए यात्रा की घोषणा की है। इसके तहत यात्रियों को भारत गौरव मानस खंड एक्सप्रेस द्वारा बद्री-केदार कार्तिक स्वामी यात्रा करवाई जाएगी। इसके अलावा यात्रा कार्यक्रम के अनुसार देवभूमि उत्तराखंड राज्य के प्रमुख तीर्थ और विरासत स्थल भी दिखाए जाएंगे।

Image

Do Dham Yatra Tour

IRCTC BADRI-KEDAR KARTIK SWAMI YATRA Tour Package: केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम घूमने का सुनहरा मौका जो आपकी बकेटलिस्ट में है वो अब पूरा होने जा रहा है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी (IRCTC) अपने नए टूर पैकेज में यात्रियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है। इस टूर पैकेज का नाम BADRI-KEDAR KARTIK SWAMI YATRA है जिसके तहत यात्रियों को कम दाम में ट्रेन के द्वारा बेस्ट टूरिस्ट प्लेस घूमने का मौका मिलेगा।

इस दिन से हो रही है यात्रा की शुरुआत: आईआरसीटीसी द्वारा लॉन्च किए गए इस पैकेज द्वारा यात्रा की शुरुआत 3 अक्टूबर 2024 को होगी। ये टूर 10 रात और 11 दिन का होगा। रेल यात्रा की शुरुआत मुंबई से हो रही है जहां से आपको केदारनाथ और बद्रीनाथ सहित उत्तराखंड के दो धामों को कवर करते हुए यात्रा करवाई जाएगी। ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, जोशीमठ, बद्रीनाथ इस पैकेज में कवर होंगे। इस पैकेज में आपके खाना-पीना, होटल का खर्चा, घूमना सब शामिल होगा।

इतने रुपये से हो रही है पैकेज की शुरुआत: इस पैकेज का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को कम से कम 56325 रुपये खर्च करने होंगे। इस पैकेज के तहत अगर आप सिंगल यात्रा करने चाहते हैं तो आपको स्टेंडर्ड टिकट के 56325 रुपए देने होंगे वहीं 136000 रुपए वहीं डिलक्स टिकट के लिए किराया 59730 होगा। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए खर्चा 56325 है।

ऐसे करें टूर पैकेज के लिए बुकिंग: इस टूर पैकेज का कोड WZUBG11 है। इसकी बुकिंग यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर सीधे कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं 020-26052798, 8287931707, 8287931658, 9321901845, 9321901801, 8287931622।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article