यात्रा

ईको-टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बढ़ावा, नई बर्डवॉचिंग पहल से चमकेगा अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह

Bird Diversity Andaman Nicobar: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन की ओर से एक नई पहल की शुरुआत की गई है। टूरिज्म के लिहाज से ये पहल काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में पाए जाने वाले विशिष्ट पक्षी प्रजातियों की पारिस्थितिक महत्ता को उजागर करना और अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह को बर्डवॉचिंग डेस्टिनेशन के रूप में प्रस्तुत करना है।

Image

Andaman Nicobar Wildlife Tourism (Photo- canva)

Andaman Nicobar Wildlife Tourism: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत के सबसे खूबसूरत और जैव विविधता से भरपूर क्षेत्रों में से एक है। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह अब एक नई और महत्वाकांक्षी पहल लेकर आया है जिसका उद्देश्य बर्डवॉचिंग पर्यटन को बढ़ावा देना है। ना केवल भारत बल्कि वैश्विक स्तर पर एक पर्यावरण–अनुकूल पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में ये एक सकारात्मक कदम है।

उष्णकटिबंधीय वनों, मैंग्रोव और तटीय क्षेत्रों में फैली इस अद्भुत जगह में 300 से अधिक पक्षी प्रजातियां पाई जाती हैं, जो इसे एक अनूठा बर्डवॉचिंग डेस्टिनेशन बनाती है। बर्डवॉचिंग पर्यटन को बढ़ावा देने से ना केवल दुनिया भर के प्रकृति प्रेमियों को आकर्षित करने की उम्मीद है बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्थायी यात्रा की सोच को भी आगे बढ़ाना है।

अंडमान और निकोबार के एवियन क्लब के साथ मिलकर अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने इस रोमांचक ईको-टूरिज्म पहल की शुरुआत की है। बता दें कि ये द्वीप लगभग 250 से अधिक पक्षी प्रजातियों के लिए एक सुरक्षित आश्रय स्थल बना हुआ, जिनमें से कुछ प्रजातियां विश्व में कहीं और नहीं मिलती। निकोबार कबूतर, अंडमान टील और अन्य दुर्लभ पक्षियों को यात्रा के दौरान आप अपनी आंखों से देख सकते हैं।

बर्डवॉचिंग को बढ़ावा देना संकटग्रस्त प्रजातियों की सुरक्षा के लिहाज से भी काफी ज्यादा जरूरी है। इस पहल के माध्यम से दुनिया भर से यात्री इन द्वीपों की समृद्ध पक्षी विविधता को उनके प्राकृतिक आवासों में देख सकेंगे। पर्यावरण के प्रति एक संवेदनशील दृष्टिकोण के लिहाज से भी यह पहल काफी जरूरी है। मालूम हो कि अंडमान और निकोबार द्वीप पहले से ही प्रकृति प्रेमियों और ईको-टूरिस्ट्स के लिए एक आदर्श टूरिस्ट स्पॉट रहा है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article