यात्रा

पर्यटन के नक्शे पर चमका बिहार, मिली नई उड़ान, 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटकों ने किया विजिट

Bihar Tourism: पर्यटन के लिहाज से बिहार चमक रहा है यही वजह है कि कुल 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटकों ने इस राज्य का दौरा किया है। देसी हो या विदेशी बिहार घूमने आने के लिए पर्यटकों की होड़ लगी हुई है। आइए जानते हैं कि बिहार में स्थित कौन-कौन सी जगहें पर्यटकों को लुभा रही हैं।

Image

Bihar Tourism (photo:Istock)

Bihar Tourism: बिहार पर्यटन को नई उड़ान मिली है और ये राज्य सैलानियों का दिल जीत रहा है। ना केवल भारत के कोने-कोने से बल्कि विदेश से भी पर्यटक बिहार की यात्रा करना पसंद कर रहे हैं। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस साल की पहली छमाही में कुल दो करोड़ 37 लाख पर्यटक बिहार घूमने आए (विदेशी पर्यटकों की संख्या 30 लाख से अधिक) हैं जो अपने आप में बड़ी बात है।

बोधगया और नालंदा हमेशा से ही पर्यटकों को लुभाते रहे हैं लेकिन अब पर्यटकों की रूचि राज्य के अलग अलग हिस्सों में भी तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि राजगीर घूमने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक बिहार पहुंच रहे हैं। रिपोर्टस की मानें तो सबसे ज्यादा विदेशी सैलानी राजगीर (70 हजार 499 विदेशी पर्यटक) ही घूमने पहुंचे हैं।

इसके अलावा दूसरे नंबर पर 58 हजार 959 विदेशी पर्यटकों के साथ बोधगया जबकि 55 हजार 113 विदेशी पर्यटकों के साथ तीसरे नंबर पर नालंदा रहा। देसी पर्यटकों की बात करें तो हमेशा की तरह इस बार भी पटना 64 लाख से अधिक पर्यटकों के साथ नंबर 1 पर रहा।

इसके बाद राजगीर दूसरे (12 लाख से अधिक देसी पर्यटक), बोधगया तीसरे (11 लाख से अधिक पर्यटक) स्थान पर रहा। पर्यटकों के दिल पर राजगीर के छा जाने के पीछे की बड़ी वजह जंगल सफारी, नेचर सफारी, ग्लास ब्रिज जैसे स्पॉट हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article