Weekend Places Nearby Shimla: हिमाचल प्रदेश की गिनती देश के सुंदर राज्यों में की जाती है। घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां आपको कई सारे हिल स्टेशंस देखने को मिलते हैं। यहां के कई हिल स्टेशंस तो भारत ही नहीं, दुनियाभर में फेमस है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला एक सुंदर हिल स्टेशन है। शिमला घूमने के लिए काफी टूरिस्ट आते हैं। काफी टूरिस्ट वीकेंड के दौरान शिमला पहुंचते हैं।शिमला में घूमने के लिए काफी सारे सुंदर-सुंदर ऑप्शंस मौजूद हैं। साथ ही शिमला के आसपास भी घूमने की कई सारी जगह मौजूद हैं, जहां हम जा सकते हैं। आज हम आपको घूमने की उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप वीकेंड में जाने का प्लान बना सकते हैं।
वीकेंड में शिमला के पास घूमने की जगह (Shimla Nearby Best Weekend Places)
कुफरी (Kufri)
शिमला के पास घूमने के लिए आप कुफरी का प्लान बना सकते हैं। शिमला से यहां की दूरी महज 14 किलोमीटर है। गर्मियों में सुहावने मौसम और सर्दियों में बर्फबारी के चलते कुफरी में लगभग हर समय पर्यटकों की भीड़ रहती है। शिमला आने वाले टूरिस्ट यहां जरूर आते हैं। यहां आने का सबसे बढ़िया समय दिसंबर से फरवरी और अप्रैल से जून के बीच है। कम बजट में हनीमून के लिए भी कुफरी बेस्ट ऑप्शंस में से एक है।

Kufri
चैल (Chail)
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से 44 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चैल एक सुंदर सा हिल स्टेशन है। चीड़ और देवदार के पेड़ों से घिरा चैल समुद्र तल से करीब 2,250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। वीकेंड में आप यहां आने का प्लान बना सकते हैं। यहां का मौसम आपको बार-बार यहां आने पर मजबूर कर देगा। चैल आकर आप ट्रैकिंग और कैंपिंग जैसी एक्टिविटीज में शामिल हो सकते हैं। अप्रैल से अक्टूबर यहां आने का सबसे बढ़िया समय है।

Chail
मशोबरा (Mashobra)
शिमला से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मशोबरा एक छोटा हिल स्टेशन है। समुद्र तल से ये 7700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। भीड़-भाड़ से दूर मशोबरा शांति का माहौल देता है। प्रकृति की गोद में सुकून की तलाश करने वालों के लिए ये एक शानदार हिल स्टेशन है। सर्दियों के मौसम में मशोबरा में बहुत ठंडा होती है। अप्रैल से जून यहां आने का सबसे बढ़िया समय है।
