यात्रा

Best Places Near Nainital: नैनीताल के आसपास घूमने की ये जगह हैं काफी सुंदर, वीकेंड में गर्लफ्रेंड संग जरूर करें विजिट

Best Tourist Places Near Nainital: घूमने के लिए नैनीताल देश के बेस्ट हिल स्टेशंस में से एक है। देश के कोने-कोने से टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं। आज हम आपको नैनीताल के आसपास घूमने की तीन ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको घूमने के लिए जरूर पहुंचना चाहिए।

Image

Best Places Near Nainital: नैनीताल के आसपास घूमने की ये जगह हैं काफी खास।

Nainital Nearby Best Places: नैनीताल की गिनती उत्तराखंड के साथ देश के फेमस हिल स्टेशंस में की जाती है। घूमने के लिए नैनीताल में सबसे ज्यादा उत्तर भारत से पर्यटक यहां आते हैं। यहां आप साल के किसी भी महीने में घूमने के लिए आ सकते हैं। गर्मियों में टूरिस्ट यहां गर्मी से राहत पाने के लिए यहां पहुंचता है। सर्दियों में नैनीताल में जमकर बर्फबारी भी होती है। नैनीताल घूमने के साथ ही हनीमून के लिए भी काफी स्पेशल है। कम बजट में नैनीताल बेस्ट ऑप्शंस में से एक है। नैनीताल के साथ ही उसके आसपास भी घूमने के कई सारे ऑप्शंस है, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। आज हम आपको नैनीताल के पास घूमने की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए।

नैनीताल के आसपास घूमने की बढ़िया जगह (Best Tourist Places Near Nainital)

भीमताल (Bhimtal)

नैनीताल के आसपास घूमने की बढ़िया जगहों में भीमताल सबसे खास है। नैनीताल से यहां की दूरी 20 किलोमीटर है। हनुमान गढ़ी, भीमताल झील और भीमताल झील पर एक्वेरियम भीमताल में घूमने की फेसम जगहों में से एक है। नैनीताल के मुकाबले भीमताल में कम भीड़-भाड़ देखने को मिलती है। भीमताल आप साल के किसी भी महीने में घूमने के लिए आ सकते हैं। हालांकि यहां आने का सबसे बढ़िया समय मार्च से जून और सितंबर से दिसंबर के बीच है।

Bhimtal

Bhimtal

मुक्तेश्वर (Mukteshwar)

नैनीताल से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुक्तेश्वर एक छोटा सा सुंदर हिल स्टेशन है। अक्टूबर से जून यहां आने का सबसे बढ़िया समय है। यहां से आपको हिमालय के सुंदर-सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं। साथ ही मुक्तेश्वर से नंदा देवी और अलग-अलग चोटियों के मनमोहक नजारे दिखाई देते हैं। खूबसूरत प्रकृति और हरियाली के बीच रहने के लिए मुक्तेश्वर सबसे सही जगह है। मुक्तेश्वर समुद्र तल से 7,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

Mukteshwar

Mukteshwar

रामगढ़ (Ramgarh)

नैनीताल के पास घूमने के लिए आप रामगढ़ का प्लान बना सकते हैं। नैनीताल से इस हिल स्टेशन की दूरी करीब 35 किलोमीटर है। रामगढ़ को कुमाऊं का फलों का कटोरा भी कहा जाता है। रामगढ़ खासतौर से आड़ू, सेब, प्लम, नाशपाती के लिए फेमस है। साथ ही रामगढ़ फोटोग्राफर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। वीकेंड में आप यहां घूमने के लिए आ सकते हैं।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article