यात्रा

Amarnath Yatra Nearby Places: अमरनाथ यात्रा के आसपास घूमने की ये जगह हैं काफी सुंदर, जुलाई-अगस्त में जरूर करें विजिट

Places Nearby Amarnath Yatra: अगर आप इस साल अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं, तो यात्रा से वापसी के समय आसपास की जगहों में घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां कई सारी जगह मौजूद हैं, जो बेहद सुंदर है। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने जा रही है।

Image

Amarnath Yatra Nearby Places: अमरनाथ यात्रा के आसपास घूमने की जगह।

Amarnath Yatra Nearby Best Places: हर साल होने वाली अमरनाथ यात्रा इस साल 29 जून से शुरू होने जा रही है। अमरनाथ यात्रा को लेकर पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है। साथ ही यात्रा को लेकर तैयारियां भी जोरो-शोरों से चल रही है। देश के कोने-कोने के अलावा विदेशों से भी बाबा बर्फानी के भक्त यहां दर्शनों के लिए आते हैं। देश के अलग-अलग से भक्तों का जत्था अमरनाथ यात्रा में शामिल होने के लिए निकल रहा है। इस यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा में शामिल नहीं हो सकता है। अमरनाथ यात्रा के आसपास घूमने की कई सारी जगह हैं, जहां आप यात्रा से लौटते समय घूमने के लिए जा सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में आपको बताएंगे, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

ये भी पढें - आईआरसीटीसी के इस पैकेज से स्कूल फ्रेंड्स संग बनाएं भूटान घूमने का प्लान, देखें ये 3 खास जगह

अमरनाथ यात्रा के आसपास घूमने की जगह (Best Places Nearby Amarnath Yatra)

श्रीनगर (Srinagar)

अमरनाथ यात्रा से वापसी के बाद आप घूमने के लिए श्रीनगर आ सकते हैं। श्रीगर कश्मीर की बेहद सुंदर जगहों में से एक है। जम्मू-कश्मीर घूमने के लिए आना वाला हर टूरिस्ट श्रीनगर जरूर आता है। श्रीनगर में आपको घूमने के भी कई सारे ऑप्शंस मिलेंगे। आप यहां शिकारे की सवारी करने के साथ डल झील, नागिन झील, मुगल गार्डन, शालीमार बाग आदि जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा श्रीनगर में एयरपोर्ट भी है।

Srinagar

Srinagar

पहलगाम (Pahalgam)

कश्मीर घाटी में स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन पहलगाम आप अमरनाथ यात्रा से वापसी करते समय जा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा का शुरुआती बिंदु भी है, जिसके चलते भी श्रद्धालु यहां आते हैं। पहलगाम अल्पाइन चोटियों से घिरा हुआ है। यहां आप गोल्फ, राफ्टिंग, ट्रैकिंग समेत कई एडवेंचर एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकते हैं।

Pahalgam

Pahalgam

गुलमर्ग (Gulmarg)

अमरनाथ यात्रा के बाद अगर आपका मन कश्मीर घूमने का कर रहे हैं तो आप गुलमर्ग घूमने का प्लान कर सकते हैं। गुलमर्ग की गिनती कश्मीर के फेमस हिल स्टेशंस में की जाती है। यहां चारों ओर फैली हरियाली आपका मन मोह लेगी। श्रीनगर आने वाले टूरिस्ट गुलमर्ग घूमने के लिए जरूर आते हैं। श्रीनगर से गुलमर्ग की दूरी ज्यादा नहीं है।

Gulmarg

Gulmarg

शेषनाग झील (Sheshnag Lake)

पहलगाम से करीब 27 किलोमीटर की दूर पर स्थित शेषनाग झील भी आप घूमने के लिए जा सकते हैं। शेषनाग झील अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक फेमस जगह है। बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए शेषनाग से ही होकर जाना पड़ता है। शेषनाग झील को काफी पवित्र माना जाता है। ऊंचाई अधिक होने के कारण यहां जून तक बर्फ रहती है।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article