यात्रा

थाईलैंड से जरूर लाएं ये खास चीजें, यादगार यात्रा के लिए ये हैं बेस्ट शॉपिंग आइटम्स

Thailand Shopping Guide: थाईलैंड की शॉपिंग का भी अपना एक अलग ही मजा है। अगर आप थाईलैंड घूमने जा रहे हैं, तो कुछ खास चीजें हैं जिन्हें आपको अपनी बकेटलिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। आपकी यात्रा और भी यादगार बन जाए इसके लिए यहां 4 बेस्ट शॉपिंग आइटम्स के बारे में बताया गया है।

Image

Thailand Shopping Guide (photo: canva)

Thailand Shopping Guide: भारतीय पर्यटक हर साल लाखों की संख्या में थाईलैंड की यात्रा करते हैं। थाईलैंड यात्रा के दौरान खरीदारी आपके अनुभव को और भी खूबसूरत बनाने का काम कर सकती है। अगली बार जब आप थाईलैंड ट्रिप का प्लान करें तो इन चीजों को अपनी शॉपिंग लिस्ट में जरूर शामिल करें।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और मोबाइल एक्सेसरीज: थाईलैंड की यात्रा के दौरान आप इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल एक्सेसरीज खरीदने का प्लान कर सकते हैं। इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि आपको कम खर्च में यहां अच्छी डील मिल जाए। बैंकॉक के MBK सेंटर जैसे मार्केट का आप रुख कर सकते हैं।

गहने और अमुल्य पत्थर: थाईलैंड की हस्तनिर्मित ज्वेलरी और रंग-बिरंगे कीमती पत्थर की खरीदारी आप यात्रा के दौरान कर सकते हैं। गिफ्ट देने के लिए भी ये बेस्ट विकल्प हैं। चियांग माई और बैंकॉक में आपको ज्वेलरी मार्केट मिल जाएंगे।

हैंडमेड क्राफ्ट्स: हाथ से बने बैग, लकड़ी के खिलौने, मिट्टी के बर्तन और रंगीन कांच की वस्तुएं कुछ ऐसी शानदार चीजे हैं जिनकी खरीदारी आप कर सकते हैं। थाईलैंड के बाजारों से खरीदी गई ये चीजें आपकी स्मृति के रूप में बेहतरीन विकल्प हैं।

थाई सिल्क: थाईलैंड की सिल्क बहुत ही मशहूर है जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। स्कार्फ, कुर्ता या पर्स जैसी चीजों के लिए आप यहां खरीदारी कर सकते हैं। बैंकॉक और चियांग माई जैसे शहरों में आपको अच्छी क्वालिटी की थाई सिल्क मिल जाएंगे।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article