यात्रा

Tourist Places near Ujjain: महाकाल की नगरी उज्जैन के आस पास है घूमने की बेहतरीन जगहें, देखें कम खर्च में विजिट करने की डेस्टिनेशन्स

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Jun 26, 2023, 02:03 PM IST

Travel destinations near Ujjain (उज्जैन के पास घूमने की जगहें): बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन की सैर बेशक आपका मन शांत और चित्त एकदम प्रसन्न कर देगी। शांत, सौम्य वातावरण वाला उज्जैन परिवार ही नहीं बल्कि दोस्तों के साथ भी घूमने के लिए बेस्ट है। न केवल ये बल्कि उज्जैन के आस पास की गजब टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स हैं, देखें MP की मस्ट विजिट जगहें।

Image

Best places to visit near Ujjain tourist destinations Maheshwar, Panchmarhi, Dhuandhar, Bandhavgarh

Places to visit near Ujjain (उज्जैन के पास घूमने की जगहें): घूमने फिरने के शौकीन लोगों के लिए भारत के दिल में बसे मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स एकदम बेस्ट हैं। प्राकृतिक सौंदर्य, नदी, पहाड़, झील, झरनों और बाबा महाकाल (Mahakal jyotirlinga) के आशीर्वाद से सजा मध्य प्रदेश अपनी खूबसूरती से बेशक आपका मन मोहित कर लेगा। घूमने के लिए मध्य प्रदेश की शान माना जाना वाला उज्जैन (Ujjain) बेहतरीन है, तो अगर महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने आ रहे हैं, तो उज्जैन समेत आस पास की ये (Tourist destinations near ujjain, Madhya Pradesh) जगहें घूमने के लिहाज़ से एकदम बेस्ट है।

Tourist Destinations Madhya Pradesh, उज्जैन मध्य प्रदेश में घूमने की जगहें

बांधवगढ़ नेशनल पार्क (Bandhavgarh National Park)

Bandhavgarh National Park

Bandhavgarh National Park

भारत के दिल मध्य प्रदेश के रीवा के पास बसा बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, परिवार से लेकर दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। बांधवगढ़ के जंगल में आपको बाघ, शेर, हिरण, हाथी, भालू समेत बहुत से जंगली जानवरों से रूबरू होने का मौका मिल सकता है। उज्जैन जा रहे हैं, तो 2-3 दिन के शानदार गेटअवे के लिए बांधवगढ़ का चक्कर लगाना बेस्ट रहेगा।

पंचमढ़ी (Hill stations in Madhya Pradesh Panchmarhi)

Panchmarhi

Panchmarhi

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब एक डेढ़ घंटे की दूरी पर स्थित पंचमढ़ी हिल स्टेशन घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। पंचमढ़ी में आपको हरियाली, झरने, पहाड़ समेत शांत, सौम्य वातावरण का मनमोहक एहसास होगा। जुलाई के महीने में घूमने के लिए पंचमढ़ी की विजिट एकदम बेस्ट ही रहेगी।

धुआंधार वाटरफॉल (Dhuandhar Waterfall)

Dhuandhar waterfalls

Dhuandhar waterfalls

गर्मी और बारिश वाले इस प्यारे मौसम में उज्जैन, इंदौर या भोपाल गए हैं, तो छुट्टियां मनाने के लिए जबलपुर के भेड़ाघाट और धुआंधार के झरनों का नज़ारा आपको दीवाना बना देगा। बेहद तेज़ गति से बह रहे ये झरने बारिश के मौसम में तो खूबसूरती के चरम पर होते हैं। नर्मदा मैया का ये जलप्रयात यूनेस्को की विश्व धरोहर में भी शामिल है।

मांडू (Mandav Places to visit near Ujjain)

Mandav

Mandav

धार जिले से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मांडू घूमने फिरने के लिए बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट माना जाता है। मांडू में आप जहाज महल से लेकर बेहद हसीन जलप्रयातों का नज़ारा देख सकते हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मांडू बेस्ट हेरिटेज सिटी के रूप में भी बहुत मशहूर है।

महेश्वर (Maheshwar heritage site in MP Tourism)

Maheshwar

Maheshwar

इंदौर से करीब 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नमर्दा मैया के किनारे बसा महेश्वर शहर अपनी राजसी ठाठ बाट के लिए खूब मशहूर है। बड़े-बड़े महल, पवित्र नदी वाला महेश्वर कला, धार्मिक, सांस्कृतिक और एतिहासिक मायनों में भी किसी से कम नहीं है। उज्जैन आने पर आपको महेश्वर की गलियों में भी कुछ दिन को गुजारने ही चाहिए।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article