यात्रा

अबकी बार घूमें नॉर्थ ईस्ट की अनछुई सुंदरता, मंत्रमुग्ध कर देंगी ये 4 जगहें

North East India Travel: भीड़-भाड़ से दूर सुकून भरी और अलग तरह की यात्रा की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। शहर की चिल्लम-चिल्ली से दूर इस बार नॉर्थ ईस्ट इंडिया के लिए निकलना एक बेहतरीन फैसला हो सकता है। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर आप इन 4 जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं।

Image

North East India (photo: canva)

Scenic Places North East India: घुमक्कड़ लोग घूमने-फिरने के लिए हमेशा से ही किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में होते हैं। इस बार आप नॉर्थ ईस्ट इंडिया का रुख करने का प्लान कर सकते हैं। नॉर्थ ईस्ट इंडिया प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और शांत वातावरण से भरपूर है। वादियां, झीलें, पहाड़, और जनजातीय परंपराएं नॉर्थ ईस्ट इंडिया की खासियत है। भीड़-भाड़ से दूर इन 4 जगहों की यात्रा का प्लान इस बार आप कर सकते हैं।

तवांग (अरुणाचल प्रदेश): शांति और अध्यात्म का संगम तवांग ट्रिप का प्लान आप कर सकते हैं। तवांग मठ (भारत का सबसे बड़ा), सेला पास, माधुरी झील यहां का प्रमुख आकर्षण है। बौद्ध संस्कृति और लद्दाख जैसी ठंडी फिजा तवांग की खासियत है।

शिलांग (मेघालय): पूरब का स्कॉटलैंड के नाम से मशहूर शिलांग जाने का आप प्लान कर सकते हैं। एलिफैंट फॉल्स, उमियम लेक, शिलॉंग पीक यहां का प्रमुख आकर्षण है। हरे-भरे पहाड़, झरने और नीला आसमान शिलांग को अन्य किसी भी जगह से अलग और स्पेशल बनाते हैं।

माजुली (असम): दुनिया का सबसे बड़ा रिवर आइलैंड माजुली जाने का आप प्लान कर सकते हैं। ब्रह्मपुत्र नदी के बीचों-बीच बसा हरा-भरा द्वीप माजुली असम की संस्कृति और सादगी का आईना आपको दिखाता है। सत्र (वैष्णव मठ), बोट राइड, लोककला यहां का प्रमुख आकर्षण है।

ज़ुलुक और नाथांग वैली (सिक्किम): बादलों के बीच बसी एक रहस्यमयी दुनिया ज़ुलुक और नाथांग वैली आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती है। सिलोरी लेक, थंबी व्यू पॉइंट, ऐतिहासिक ओल्ड सिल्क रूट यहां का प्रमुख आकर्षण है। फोटोग्राफर्स और एडवेंचर लवर्स के लिए ये सफर यादगार रहेगा।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article