देश

राज्यसभा उपचुनाव: उच्च सदन जाएंगे हरदीप पुरी, BJP ने मध्य प्रदेश से बनाया उम्मीदवार

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने हरदीप पुरी के नाम पर मुहर लगाई है। बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। विज्ञप्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग के हस्ताक्षर हैं।

Image

हरदीप पुरी को राज्यसभा भेजेगी भाजपा।

Photo : PTI

Hardeep Puri News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम पर मुहर लगाई है। बीजेपी के राष्ट्रीय मुख्यालय की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी गई। विज्ञप्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी और राज्यसभा सांसद तरुण चुग के हस्ताक्षर हैं।

केंद्रीय चुनाव समिति ने दी नाम को मंजूरी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बयान में कहा गया, 'पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में आगामी राज्यसभा उपचुनाव 2026 के लिए हरदीप सिंह पुरी के नाम को मंजूरी दे दी है।' यह घोषणा मध्य प्रदेश की राज्यसभा की एकमात्र रिक्त सीट के लिए चुनावी तैयारियों के बीच हुई है। यह सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इससे पहले, 22 अक्टूबर को भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने मुरुगन के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित किया था।

मुरुगन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई सीट

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को मुरुगन के इस्तीफे के बाद यह सीट रिक्त हुई। राज्यसभा में उनका कार्यकाल मूल रूप से 2 अप्रैल 2030 तक निर्धारित था। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, उपचुनाव के लिए अधिसूचना 26 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 नवंबर 2026 है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर को होगी। उम्मीदवार 5 नवंबर 2026 तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

12 नवंबर को होगा मतदान

मतदान 12 नवंबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, पूरी चुनाव प्रक्रिया 16 नवंबर से पहले संपन्न कर ली जाएगी। हरदीप सिंह पुरी एक अनुभवी राजनयिक से राजनेता बने हैं और वर्तमान में केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article