मां बनने के बाद एक महिला की जिंदगी में कई बदलाव आते हैं, लेकिन जब उसके शरीर में आए बदलावों पर लोग सवाल उठाने लगें, तो यह परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के साथ हुआ। बेटे को जन्म देने के बाद जब कैटरीना पति विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार के गणपति समारोह में पहुंचीं, तो सोशल मीडिया पर उन्हें बढ़े हुए वजन को लेकर ट्रोल किया गया। अब कैटरीना ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और साफ कहा है कि वह दूसरों की राय के बजाय अपनी जिंदगी और खुशियों पर ध्यान देना चाहती हैं।-(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Shah Rukh Khan की King का नया पोस्टर देख गदगद हुए करण जौहर)
कैटरीना कैफ ने कही ये बात
Vogue India को दिए इंटरव्यू में कैटरीना ने कहा कि आज हम ऐसी दुनिया में रहते हैं, जहां लोग दूसरों की राय से प्रभावित होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला का शरीर कई बदलावों से गुजरता है। इसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी है। कैटरीना ने यह भी कहा कि अगर जानकारी होने के बाद भी कोई महिला के शरीर को गलत नजर से देखता है, तो यह उसकी अपनी सोच है। इसे जानकारी की कमी का बहाना बनाकर सही नहीं ठहराया जा सकता। कटरीना ने अपनी फिटनेस को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने साफ किया कि वह जानती हैं कि उनके शरीर को कब और किस तरह की देखभाल की जरूरत है। वह अपनी फिटनेस पर काम करेंगी, लेकिन अपने हिसाब से और अपनी रफ्तार से।
बताते चलें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में हुई थी। दोनों 7 नवंबर 2025 को बेटे विहान के माता-पिता बने। काम की बात करें तो कैटरीना आखिरी बार फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थीं, जो जनवरी 2024 में रिलीज हुई थी। कैटरीना कैफ अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। कैटरीना कैफ ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। अब सभी लोग कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
