यात्रा

Kolkata Places to Visit: विक्टोरिया मेमोरियल से लेकर ईडन गार्डन्स तक, कोलकाता में घूमने की ये हैं सुंदर और बढ़िया जगहें

Kolkata Places to Visit: घूमने के लिहाज से कोलकाता में कई दर्शनीय स्थल हैं, जो हर पर्यटक को एक अनोखा अनुभव प्रदान करते हैं। यहां आने पर आप एक से बढ़कर एक चीज घूमने को मिल जाएंगी।

Image

Kolkata Places to Visit: कोलकाता में घूमने की ये हैं सुंदर और बढ़िया जगहें।

Kolkata Places to Visit: आज के समय में लोग ट्रैवल (Travel) करना काफी पसंद करते हैं। पिछले कुछ सालों से लोगों के बीच ट्रैवल को लेकर काफी ज्यादा उत्सुकता बढ़ी है। लोग नई-नई जगह देखना पसंद करने लगे हैं और इसीलिए फ्री होने पर वह कहीं न कहीं घूमने के लिए निकल जाते हैं। देश में घूमने की एक से बढ़कर एक जगहें हैं। ऐसी ही घूमने की एक जगह है पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता (Kolkata)। घूमने के लिहाज से कोलकाता में कई दर्शनीय स्थल हैं, जो हर पर्यटक को एक अनोखा अनुभव प्रदान करते हैं। यहां आने पर आप एक से बढ़कर एक चीज घूमने को मिल जाएंगी। आज हम आपको कोलकाता में घूमने (Kolkata Places to Visit) की ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको कोलकाता आने पर जरूर (Tourist Places in Kolkata) जाना चाहिए।

कोलकाता में घूमने की बढ़िया और सुंदर जगहें (Tourist Places in Kolkata)

विक्टोरिया मेमोरियल (Victoria Memorial)

कोलकाता में घूमने की सबसे बढ़िया जगहों में से एक है विक्टोरिया मेमोरियल। महारानी विक्टोरिया की याद में बना विक्टोरिया मेमोरियल 1921 में जनता के लिए खोला गया था। 64 एकड़ भूमि में फैली 184 फीट ऊंची संरचना के साथ ये एक प्रभावशाली वास्तुकला भी प्रस्तुत करती है। वीकेंड पर यहां सबसे अधिक भीड़ रहती हैं। कोलकाता आने वाला हर पर्यटक यहां जरूर आता है।

Victoria Memorial

Victoria Memorial

ईडन गार्डन्स (Eden Gardens)

कोलकाता में घूमने की सबसे स्पेशल जगहों में एक है ईडन गार्डन्स। ईडन गार्डन्स भारत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा स्टेडियम है। भारतीय क्रिकेट का मक्का के रूप में जाना जाने वाला ये स्टेडियम 50 एकड़ की हरी-भरी भूमि में फैला हुआ है। यहां घूमने का सबसे अच्छा समय तो पूरे सालभर है, लेकिन क्रिकेट मैचों के दौरान यहां आना सबसे बढ़िया है।

हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge)

घूमने के लिए कोलकाता आने वाला हर शख्स हावड़ा ब्रिज देखने जरूर जाता है। हावड़ा ब्रिज हुगली नदी पर बना एक विशाल स्टील ब्रिज है। इसे दुनिया के सबसे लंबे ब्रैकट पुलों में से एक माना जाता है। ये पुल हावड़ा और कोलकाता को जोड़ता है। इस पुल से प्रतिदिन 1,00,000 से अधिक वाहनों और अनगिनत पैदल यात्री आते-जाते हैं। ये पुल जितना भव्य है उतना ही ऐतिहासिक भी है।

Howrah Bridge

Howrah Bridge

सुंदरबन (Sunderbans)

कोलकाता का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुंदरबन दुनिया के प्राकृतिक आश्चर्यों में से एक है। यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में लिस्टेड सुंदरबन भारत का सबसे बड़ा बाघ अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान भी है। वीकेंड में यहां काफी भीड़ रहती है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article