Best Place to Start New Year with Spirituality: नया साल जब दस्तक देता है, तो हर कोई चाहता है कि उसकी शुरुआत कुछ खास तरह से की जाए। साल के पहले दिन कोई ऐसा काम कर लिया जाए जो पूरे साल के लिए सकारात्मक ऊर्जा और सुकून दे। ऐसे में अगर नए साल की पहली सुबह माता रानी के चरणों में बिताई जाए, तो इससे बेहतर शुरुआत और क्या हो सकती है। जी हां जम्मू-कश्मीर की त्रिकुट पहाड़ पर स्थित यह मां वैष्णो का पवित्र धाम न सिर्फ आस्था का केंद्र है, बल्कि आत्मिक शांति और विश्वास की मिसाल भी है। आप नए साल की शुरुआत के लिए किसी जगह की तलाश कर रहे हैं, तो आपको वैष्णो देवी के दर्शन का प्लान बना लेना चाहिए।
आस्था और विश्वास की एक नई शुरुआत
मान्यता है कि मां वैष्णो देवी के दर्शन से हमारे मन की मुरादें पूरी होती हैं। इसके साथ ही जीवन में चली आ रही सभी तरह की समस्याओं का समाधान होता है। यह कुछ मुख्य कारण हैं कि नए साल की शुरुआत के लिए लोग माता के दरबार में खिंचे चले आते हैं। इस यात्रा का अहम पड़ाव 13 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई है। जिसके बाद आपको मां के दर्शन होते हैं।
यात्रा की बेहतर व्यवस्था
वैष्णो देवी मंदिर के रखरखाव और सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रुप से चलाने के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का गठन किया गया है। जो श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराता है। जिसमें शामिल ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, बैटरी कार, हेलीकॉप्टर सेवा और साफ-सुथरे विश्राम स्थल यात्रा को आसान बनाते हैं। नए साल के श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाने के कारण यहां की सुरक्षा और भी कड़ी रहती है, ताकि श्रद्धालु निश्चिंत होकर दर्शन कर सकें।
