यात्रा

IRCTC RAJASTHAN PACKAGE: कंफर्म ट्रेन टिकट लेकर परिवार संग घूमें अजमेर- पुष्कर- उदयपुर और जोधपुर, जानें कितने रुपये होंगे खर्च

IRCTC RAJASTHAN TRAIN TOUR PACKAGE: सर्दी के इस मौसम में अगर आपको परिवार के साथ राजस्थान ट्रिप करनी है, तो आईआरसीटीसी के पास आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज है। इस पैकेज में आपको ट्रेन की कंफर्म टिकट मिलने वाली है। यहां से आप इस पैकेज के बारे में सारी जानकारी ले सकते हैं।

Image

राजस्थान ट्रेन टूर पैकेज (pic credit: canva)

IRCTC RAJASTHAN TRAIN TOUR PACKAGE: इन दिनों पूरे उत्तर भारत में सर्दियों का मौसम चल रहा है। सर्द हवाएं और कोहरे लोगों को काफी ज्यादा परेशान कर रहे हैं। ऐसे में हर कोई किसी गर्म जगह पर घूमने की प्लानिंग में है। आईआरसीटीसी ने इस परेशानी को दूर करने के लिए ही एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। यहां से आप आईआरसीटीसी के इस नए पैकेज के बारे में सबकुछ जान सकते हैं। यहां आईआरसीटीसी राजस्थान पैकेज पर होने वाली खर्च के बारे में भी बताया गया है।

क्या है पैकेज का नाम?

राजस्थान के इस ट्रेन टूर पैकेज का नाम ROYAL RAJASTHAN WITH CONFIRMED TRAIN TICKET EX KOLKATA (EHR137) है। ये पैकेज 13 दिन और 12 रात के लिए है। इस यात्रा की शुरुआत हावड़ा से होगी। ये पैकेज हर बुधवार और शनिवार को निकलता है।

कहां-कहां घूम सकते हैं आप?

आईआरसीटीसी के इस ट्रेन टूर पैकेज में आप जयपुर, अजमेर, पुष्कर, उदयपुर और जोधपुर घूमेंगे। सबसे पहले आप हावड़ा से निकलकर तीसरे दिन जोधपुर पहुंचेंगे। फिर चौथे दिन जैसलमेर जाएंगे। चार दिन जैसलमेर घूमने के बाद आपको आंठवें दिन उदयपुर ले जाया जाएगा। फिर नौवें दिन आप पुष्कर जाएंगे। दसवें दिन आपको जयपुर जाना है और फिर दो दिन के बाद यानी बारहवें दिन जयपुर से वापस हावड़ा के लिए निकल जाना है। तेरहवे दिन आप हावड़ा में होंगे।

खाने-पीने और रहने की क्या है व्यवस्था?

आईआरसीटीसी के इस राजस्थान ट्रेन टूर पैकेज में आपको सिर्फ नाश्ता दिया जाएगा। इसके अलावा आपको रहने के लिए होटल की व्यवस्था भी दी जाएगी। वहीं, कंफर्म टिकट भी 3AC और स्लीप की मिलने वाली है। साथ ही कार में घुमाया भी जाएगा।

कितने रुपये होंगे खर्च?

राजस्थान टूर वाले इस आईआरसीटीसी पैकेज के लिए आपको कितने खर्च करने हैं, ये आप यहां से जान सकते हैं। अगर आप सडैन कार से यात्रा करते हैं तो सिंगल बुकिंग के लिए 86490 रुपये देने होंगे। दो लोगों की बुकिंग के लिए 46440 रुपये और तीन लोगों की बुकिंग के लिए 36435 रुपये लगेंगे। 5 से 11 साल का बच्चा साथ में है तो बिना बेड के 10920 रुपये और बेड के साथ 16420 रुपये देने होंगे।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article