क्रिकेट

Today Match 24 November 2026: आज किसका मैच है, एशिया कप राइजिंग स्टार्स में इंडिया ए का करो या मरो का मुकाबला

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज महामुकाबले की बारी है। 8 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ग्रुप-बी में है। आज भारत करो या मरो वाले मैच में उतरेगा। क्योंकि, सेमीफाइनल की कुर्सी दांव पर लगी है। पाकिस्तान ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। आइए जानते हैं एशिया कप राइजिंग स्टार्स में आज किसका मैच है?

Image

आज किसका मैच।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Today Match 24 November 2026: क्रिकेट फैंस के लिए मंगलवार का दिन बेहद टेंशन भरा हो सकता है। क्योंकि, आज भारतीय ए टीम एशिया कप राइजिंग स्टार्स में महामुकाबला खेलने उतरेगी। सेमीफाइनल में बनाने के लिए झटपटा रही इंडिया ए टीम आज करो या मरो के मुकाबले में यूएई से भिड़ेगी।

आज मैच किसका है: आज 24 नवंबर, 2026 को मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में टीम इंडिया ए और यूएई के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। जहां भारत ने अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान से हार कर आ रहा है। वहीं, यूएई को नेपाल ने शिकस्त दी है। यूएई लगभग टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर है। ऐसे में वह भारत का काम खराब कर सकता है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार, दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा।

गेंदबाजों को रहना हो सतर्क

भारतीय गेंदबाज रविवार को पाकिस्तान ए के बल्लेबाजों पर प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। पाकिस्तान ने इसका फायदा उठाकर 313 रन का मजबूत स्कोर बनाया। पाकिस्तान ने पांच विकेट खोने के बावजूद अंतिम 11 ओवरों में 83 रन बनाए, जो आखिर में निर्णायक साबित हुए क्योंकि भारत ए यह मैच 48 रन से हार गया था।

यूएई की टीम भले ही पाकिस्तान की तरह मजबूत नहीं है लेकिन उसे हल्के से नहीं लिया जा सकता। यूएई ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके उसकी टीम को 245 रन पर आउट कर दिया था और इसके बाद 184 रन बनाए थे। इससे उसने दिखा दिया था कि वह मजबूत टीमों के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। इसलिए भारत को सतर्क रहना होगा।

आज किसका-किसका मैच होगा, कब व कहां होंगे मैच? (Today Cricket Matches Schedule, 24 November 2026, Tuesday)

मैचसमयवेन्यू
इंडिया ए बनाम यूएई भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजेयूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड, दोहा

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

भारत और यूएई के मैच में कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma), वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), रिंकू सिंह (Rinku Singh), अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge), आयुष बडोनी (ayush Badoni) और शाहबाज अहमद (Shahbaz Ahmed) के प्रदर्शन पर सभी फैंस की निगाहें रहेंगी।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 8 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article