यात्रा

Best Hill Stations Near Moradabad: घूमने के लिए मुरादाबाद के पास मौजूद हैं ये फेमस हिल स्टेशंस, वीकेंड में ब्वॉयफ्रेंड संग जरूर करें विजिट

Moradabad Nearby Best Hill Stations: घूमने के लिए मुरादाबाद के पास काफी सारे हिल स्टेशंस मौजूद हैं, जहां आप घूमने के लिए कभी भी जा सकते हैं। आज हम आपको मुरादाबाद के पास घूमने के ऐसे फेमस हिल स्टेशंस के बारे में बताएंगे, जिनकी दूरी 200 किलोमीटर से कम है।

Image

Best Hill Stations Near Moradabad: घूमने के लिए मुरादाबाद के पास मौजूद हैं ये फेमस हिल स्टेशंस।

Hill Stations Near Moradabad: उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में मुरादाबाद की गिनती की जाती है। मुरादाबाद को पीतल की नगरी या सिटी ऑफ ब्रास भी कहा जाता है। अगर आप मुरादाबाद में रहते हैं, तो इसके आसपास घूमने की कई सारी सुंदर-सुंदर जगह मौजूद हैं। मुरादाबाद के पास घूमने के लिए आपको सबसे ज्यादा हिल स्टेशंस देखने को मिलेंगे। दरअसल मुरादाबाद के पास पहाड़ी राज्य उत्तराखंड है, जहां आप वीकेंड से लेकर छुट्टियों में घूमने के लिए जा सकते हैं। आज हम आपको मुरादाबाद के पास घूमने के तीन ऐसे हिल स्टेशंस के बारे में बताएंगे, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

मुरादाबाद के पास घूमने के फेमस हिल स्टेशंस (Moradabad Nearby Best Hill Stations)

नैनीताल (Nainital)

मुरादाबाद से आप घूमने के लिए उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशंस में से एक नैनीताल पहुंच सकते हैं। मुरादाबाद से यहां की दूरी करीब 120 किलोमीटर है। आप नैनीताल साल के किसी भी महीने में घूमने के लिए जा सकते हैं। हालांकि वीकेंड के दौरान यहां पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। नैनीताल में घूमने के भी काफी सारे ऑप्शंस मौजूद हैं। यहां घूमने की फेमस जगहों में नैनी झील, नैना देवी मंदिर, केव गार्डन, स्‍नो व्‍यू पॉइंट, जू आदि है। हनीमून के लिए भी नैनीताल काफी खास है।

Nainital

Nainital

भीमताल (Bhimtal)

मुरादाबाद से आप घूमने के लिए भीमताल का प्लान बना सकते हैं। मुरादाबाद से यहां की दूरी करीब 130 किलोमीटर है। भीमताल समुद्र तल से 1370 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भीमताल भीमताल झील को लेकर काफी फेमस है। भीमताल और उसके आसपास घूमने के काफी सारे ऑप्शंस मौजूद हैं, जिनमें झीलें सबसे ज्यादा हैं। आप छुट्टियों से लेकर हनीमून के लिए यहां आने का प्लान कर सकते हैं। भीमताल से नैनीताल की दूरी ज्यादा नहीं है। नैनीताल आने वाले टूरिस्ट घूमने के लिए भीमताल जरूर आते हैं।

Bhimtal

Bhimtal

मुक्तेश्वर (Mukteshwar)

मुरादाबाद से करीब 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मुक्तेश्वर घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशंस में से एक है। वीकेंड में आप मुरादाबाद से यहां घूमने के लिए आ सकते हैं। खासतौर से उत्तर भारत के टूरिस्ट यहां घूमने के लिए आते हैं। मुरादाबाद में घूमने के काफी ऑप्शंस मौजूद हैं, जिनमें मुक्तेश्वर मंदिर, आईवीआरआई, चौली की जाली , मेथोडिस्ट चर्च आदि है। यहां से आप हिमालय के खूबसूरत नजारों के अलावा आप यहां रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग समेत कई चीजें कर सकते हैं।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article