Bangkok Nightlife: बैंकॉक की नाइटलाइफ दुनियाभर में मशहूर है। अगर आपको लगता है कि बैंकॉक में पार्टी करने की जगह सिर्फ Khao San Road है तो यहां आप गलत हैं क्योंकि भीड़ से दूर यहां कुछ ऐसी भी जगहे हैं जहां लोकल लोग जाना बेहद पसंद करते हैं। जिन जगहों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वहां के रूफटॉप बार, अंडरग्राउंड लाइव म्यूजिक स्पॉट, स्टाइलिश कॉकटेल बार में आपको बैंकॉक की असली एनर्जी देखने को मिलेगी। यहां थाई यूथ और जानकार टूरिस्ट साथ में एन्जॉय करते हुए नजर आ जाएंगे।
बैंकॉक की असली लोकल पार्टी स्ट्रीट का मजा आपको रॉयल सिटी ऐवन्यू में मिल जाएगा। ये वो जगह है जहां थाई यंगस्टर्स पार्टी करने आते हैं। यहां लंबी सी सड़क पर एक से बढ़कर एक क्लब, लाइव म्यूजिक वेन्यू और बार लगे हुए हैं। रूट 66, स्लिम-फ्लिक्स, लाइव RCA यहां के फेमस क्लब हैं।
स्मार्ट बार और स्टाइलिश रूफटॉप लाउंज की तलाश में हैं तो थोंग्लोर और एक्कामाई जाएं। बढ़िया कॉकटेल बार, मॉडर्न रूफटॉप लाउंज और थोड़ा अपस्केल माहौल यहां मिल जाएगा। बैंकॉक की मॉडर्न भीड़ ज्यादातर यहीं घूमती है। रेबिट होल, आयरन फेयरिज, मैगी चू, ऑकटेव रुफटॉप लाउंड यहां के फेमस क्लब हैं।
सिलॉम रोड को बैंकॉक की लाइव म्यूजिक और नाइटलाइफ का सेंटर माना जाता है। यहां आपको लाइव म्यूजिक वाले बार, गो-गो बार, और सस्ते बीयर बार सब कुछ एक ही जगह मिल जाते हैं। यहां का माहौल खुला, मजेदार और बहुत ही फ्रेंडली होता है। लोकल्स, एक्सपैट और टूरिस्ट सब एक साथ यहां एन्जॉय करते हुए मिल जाएंगे।
ये वो जगह है जहां ट्रैवलर्स रातभर मस्ती करने आते हैं। यहां एक ही सड़क पर बार, क्लब और रेस्टोरेंट सब मिल जाते हैं, इसलिए इसे असली पार्टी स्ट्रीट कहा जाता है। यहीं आपको सबसे ज्यादा इंटरनेशनल भीड़, म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का मजा मिलेगा।
