यात्रा

Bali Travel Guide: बाली जाने का बना रहे हैं प्लान, ये रही पूरी ट्रैवल गाइड

Bali Travel Guide: हम आपको बाली यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जिसमें प्रमुख पर्यटन स्थल, संस्कृति, खानपान, खरीदारी हर छोटी से छोटी चीज को डिटेल में बताया गया है। अगर आप बाली घूमने का प्लान कर रहे हैं तो इस यात्रा गाइड में हम आपको बताएंगे बाली कैसे पहुंचे, बाली में कहां ठहरें और अन्य जरूरी जानकारी जो आपके बेहद काम आ सकती हैं।

Image

Bali Travel Guide

Bali Travel Guide in Hindi: इंडोनेशिया का अद्भुत द्वीप बाली पर्यटकों खासकर भारतीय पर्यटकों को खासा लुभाता है। प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक मंदिरों और शानदार समुद्र तट के लिए फेमस बाली की यात्रा रोमांच से भरी हुई होती है। अगर आप ट्रैवल के लिए रोमांचक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध स्थल की तलाश कर रहे हैं तो बाली एक शानदार विकल्प है। ट्रैवल गाइड की इस सीरीज में आज हम आपको बाली के प्रमुख आकर्षण के बारे में तो डिटेल में जानकारी देंगे ही इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि यहां कैसे पहुंचे, कहां ठहरें और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जो यात्रा के दौरान आपके बेहद काम आ सकती है।

बाली के प्रमुख पर्यटन स्थल

साक्रेड मंकी फॉरेस्ट, तेगाललांग राइस टेरेस, उबुद बाजार, कंपुहान रिज वॉक, कुटा बीच, वाटरबॉम, बीचवॉक मॉल, सेमिन्याक बीच, उलुवातु मंदिर, माउंट अगुंग और नुसा द्वीप यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

बाली का खाना और पेय

नासी गोरेंग, मी गोरेंग, बाबी गूलिंग, साते, कोपी लुवाक का स्वाद बाली की यात्रा के दौरान लेना बिल्कुल भी मत भूलें। बाली का खाना बहुत स्वादिष्ट और विविधतापूर्ण होता है।

बाली जाने का सबसे अच्छा समय

अप्रैल से अक्टूबर बाली यात्रा के लिए सबसे बेस्ट टाइम है, क्योंकि इस दौरान यहां का मौसम बेहद सुखद होता है। इसके अलावा नवम्बर से मार्च के बीच भी आप बाली घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।

बाली कैसे पहुंचे

बाली जाने के लिए आपको सबसे पहले नगुराह राय अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरना होगा। भारत के प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता से बाली के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। दिल्ली से बाली पहुंचने में लगभग 7 से 9 घंटे का समय लगता है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article