यात्रा

आनंद महिंद्रा ने ढूंढ निकाला नॉर्थ ईस्ट का छुपा हुआ नगीना, आप भी एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान

Gurudongmar Lake Sikkim : देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खूबसूरत झील की फोटोज साझा की हैं। उत्तर भारत के राज्य सिक्किम का ये खूबसूरत स्थान पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। आइए जानते हैं कौन सी है ये झील और कैसे पहुंचे?

Image

Gurudongmar Lake Sikkim

Gurudongmar Lake Sikkim : नॉर्थ ईस्ट देश के सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है। यहां देश ही नहीं दुनिया भर के पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। नेचर की खूबसूरती और पहाड़ों के बीच का ऐसा स्थान जहां आपको बड़ी-बड़ी झील और प्रकृति के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं। इसकी खूबसूरती की चर्चा करते हुए देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है। जिसमें वह सिक्किम की गुरुडोंगमार झील की प्रशंसा कर रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे विस्तार से...

गुरुडोंगमार झील कहां है?

गुरुडोंगमार झील समुद्रतल से करीब 17,800 फीट (5,430 मीटर) की ऊँचाई पर स्थित है, ये ऊंचाई इसे दुनिया की ऊंची ताजे पानी की झीलों में से एक बनाती है। यह झील सिक्किम के उत्तरी जिले में है, जो चीन की सीमा के काफी करीब है। ऐसी ऊँचाई पर मौजूद झील तक पहुंचने का अनुभव अपने-आप में काफी रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होता है। इस झील का धार्मिक महत्व बौद्ध और सिख दोनों धर्मों में देखने को मिलता है।

कैसे पहुंचें?

गुरुडोंगमार झील देखने के लिए आपको सिक्किम के लाचेन तक पहुंचना होगा, जो आपका पहला पड़ाव है। यहाँ से सड़क मार्ग द्वारा झील तक पहुँचा जा सकता है। वहीं लाचेन पहुंचने के लिए सबसे निकटतम हवाई अड्डा सिक्किम का बागडोगरा हवाई अड्डा है। जबकि दार्जिलिंग और न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन रेल द्वारा यहां तक पहुंचने के लिए सबसे उपयुक्त हैं।

गुरुडोंगमार झील के आसपास ठहरने के लिए कोई होटल आदि आपको नहीं मिल सकेगा। इसलिए स्टे करने के लिए आपको लाचेन में होटल या होम स्टे बुक करना चाहिए। लाचेन भी एक खूबसूरत पहाड़ी गांव है, जिसके नजारे देखने में आप अपना पूरा दिन बिता सकते हैं। एक दिन का स्टे करने के बाद आपको अगले दिन गुरुडोंगमार झील देखने के लिए निकलना चाहिए।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article