मानसून के मौसम में यदि आप दिल्ली घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको यहां के मौसम का अगले 1 हफ्ते का मिजाज जरूर जान लेना चाहिए। मौसम विभाग के अनुसार अगले 1 सप्ताह में दिल्ली में बारिश होने की संभावना 50% है। इस बारिश के मौसम में आपको आपको देश की राजधानी में घूमने के लिए भरपूर जगह मिल जाएंगी। जहां आप अपनी दिल्ली ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। आइए जानते हैं 5 ऐसे डेस्टिनेशन जहां जाकर आप अपनी दिल्ली ट्रिप को इंजॉय कर सकते हैं।
इंडिया गेट

India Gate
इंडिया गेट दिल्ली के सबसे ज्यादा विजिट किए जाने वाले प्लेस में से एक है। जहां आपको रोजाना हजारों की संख्या में लोग घूमते हुए मिल जाएंगे। इसका निर्माण 1933 में किया गया था। यहां आप मानसून का लुत्फ फैमिली के साथ उठा सकते हैं।
कुतुब मीनार

qutub minar
73 मीटर ऊंची कुतुब मीनार यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। जहां दुनियाभर से पर्यटक पहुंचते हैं। मानसून के मौसम में दिल्ली घूमने के लिए कुतुब मीनार एक बेस्ट ऑप्शन है। कुतुब मीनार के पास भी आप कई घरोहर देख पाएंगे।
लाल किला

lal quila
मुगलों द्वारा बनाया गया लाल किला दिल्ली की एक ऐतिहासिक धरोहर है। जिसे देखने देश की राजधानी दिल्ली लाखों लोग हर साल आते हैं। लाल किले में हल्की बारिश के बीच घूमना आपको एक अलग अनुभव देने वाला होगा।
अक्षरधाम, मंदिर

Akshardham
दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर मौजूद स्वामीनारायण संस्था का अक्षरधाम मंदिर एक विशाल हिंदू मंदिर है। इसे साल 2005 में बनाया गया था। मानसून में दिल्ली घूमने के लिए अक्षरधाम आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है।
