यात्रा

गुजरात की इस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर आयोजित हुए थे नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026, जानें घूमने के लिए क्या है खास

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026 के लिए गुजरात के एकता नगर यानी केवड़िया को चुना गया। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से पहचान बना चुका यह इलाका खूबसूरत नर्मदा घाटी, बाग-बगीचों, जंगल सफारी और कई आकर्षणों के लिए भी जाना जाता है।

Image

72nd National Film Awards Venue Ekta Nagar Places to visit

गुजरात का एक ऐसा पर्यटन स्थल इन दिनों फिल्मों की दुनिया की वजह से भी सुर्खियों में है, जहां घूमने जाएं तो सिर्फ एक जगह देखकर लौट आने का मन नहीं करेगा। बात हो रही है एकता नगर की, जिसे पहले केवड़िया के नाम से जाना जाता था। 22 सितंबर 2026 को 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन यहीं हुआ और यह समारोह पहली बार नई दिल्ली से बाहर इस स्थान पर आयोजित किया गया।

नर्मदा नदी, पहाड़ियों और विशाल Statue of Unity के आसपास बसा एकता नगर धीरे-धीरे ऐसा पर्यटन केंद्र बन चुका है जहां इतिहास, प्रकृति और आधुनिक घूमने-फिरने के अनुभव एक साथ मिलते हैं। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की ऊंचाई 182 मीटर है और यह सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित है।

सबसे पहले देखें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

एकता नगर की यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण यही विशाल प्रतिमा है। नर्मदा नदी और आसपास की पहाड़ियों के बीच खड़ी यह प्रतिमा दूर से ही दिखाई देती है। यहां सिर्फ प्रतिमा देखना ही अनुभव नहीं है, बल्कि आसपास का पूरा प्राकृतिक माहौल भी यात्रा को खास बनाता है। अगर आप पहली बार जा रहे हैं तो अपनी यात्रा की शुरुआत यहीं से कर सकते हैं।

फूलों के बीच मिलेगा सुकून

Valley of Flowers उन लोगों को पसंद आ सकता है जिन्हें घूमने के साथ तस्वीरें लेना और प्रकृति के बीच समय बिताना अच्छा लगता है। यहां अलग-अलग रंगों के फूलों और हरियाली के बीच कुछ शांत समय बिताया जा सकता है। एकता नगर में बाग-बगीचों के अलावा कैक्टस गार्डन, एकता नर्सरी और विश्व वन जैसे आकर्षण भी हैं। गुजरात पर्यटन के अनुसार कैक्टस गार्डन में अलग-अलग प्रजातियों के कैक्टस और रसीले पौधों का बड़ा संग्रह है।

घूमने वालों के लिए जंगल सफारी भी

अगर आपका मन सिर्फ स्मारक और बगीचे देखने का नहीं है तो Jungle Safari - Statue of Unity भी यात्रा में शामिल किया जा सकता है। यह क्षेत्र की पहाड़ियों के आसपास बनाया गया वन्यजीव आकर्षण है, जहां अलग-अलग जीव-जंतुओं और पक्षियों को देखने का अनुभव मिलता है।

नर्मदा के बीच अलग अनुभव

एकता नगर की खूबसूरती का एक बड़ा हिस्सा नर्मदा नदी और आसपास का प्राकृतिक दृश्य है। गुजरात पर्यटन के मुताबिक पंचमुली झील में नौका विहार की सुविधा भी उपलब्ध है। हरियाली से घिरे पानी के बीच यह अनुभव परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा में एक अलग रंग जोड़ सकता है।

एकता नगर को देखने का सही तरीका शायद यही है कि इसे केवल स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की यात्रा न माना जाए। यहां प्रकृति, बाग, वन्यजीव, नदी और स्थानीय हस्तशिल्प.. सबको एक यात्रा में जोड़ा जा सकता है। आधिकारिक पर्यटन जानकारी के अनुसार यहां 30 से ज्यादा आकर्षण मौजूद हैं। जरूर ही अगर आप गुजरात में कहीं अपनी नेक्स्ट ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं। तो फिर एकता नगर में कुछ दिन जरूर ही बिता सकते हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article